Home National news hindi फ़्लाईदुबई विमान हमला: कैप्टन स्मित मच्छर अबू धाबी लाए गए, कैसी है...

फ़्लाईदुबई विमान हमला: कैप्टन स्मित मच्छर अबू धाबी लाए गए, कैसी है उनकी सेहत?

4
0

Source :- BBC INDIA

बुधवार को दुबई से इसराइल जाने वाली फ़्लाईदुबई की फ़्लाइट बीच रास्ते से ही सऊदी अरब की ओर मुड़ गई थी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

फ़्लाईदुबई के दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में को-पायलट के हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छर के स्वास्थ्य के बारे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने ताज़ा बयान जारी किया है.

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, “हम भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई उड़ान FZ-1073 के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार और करीब से नज़र रख रहे हैं. सऊदी अरब के तबूक स्थित एक अस्पताल में शुरुआती इलाज मिलने के बाद, उन्हें अब आगे की चिकित्सा देखभाल और रिकवरी के लिए अबू धाबी भेज दिया गया है. यूएई में हमारे राजदूत ने अस्पताल में कैप्टन मच्छर से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इससे पहले, उन्होंने उनके परिवार से भी मुलाकात की और कैप्टन के स्वास्थ्य तथा कुशलता के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. अबू धाबी में हमारा दूतावास और दुबई में हमारा वाणिज्य दूतावास इस मामले में स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम एक बार फिर कैप्टन स्मित मच्छर के शौर्य और साहस को सलाम करते हैं. हम उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए दुनिया भर से मिले समर्थन और प्रशंसा के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता भी व्यक्त करते हैं.”

आइए जानते हैं कि ये नाटकीय घटनाक्रम हुआ कैसे?

ये फ़्लाइट दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ी.

अपनी मंज़िल तेल अवीव की ओर बढ़ी.

फिर अचानक जिस ऊंचाई पर ये फ़्लाइट उड़ रही थी, महज़ कुछ सेकेंड्स में लगभग आधी ऊंचाई पर आ गई.

ये हुआ कैसे? चलिए आपको यही बताने की कोशिश करते हैं.

शॉर्ट वीडियो देखिए

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

फ़्लाइट FZ1073 में एक पायलट ने दूसरे पायलट पर अचानक हमला कर दिया. जिस पायलट पर हमला हुआ, वो भारतीय नागरिक स्मित मच्छर हैं.

स्मित ने घायल होने के बावजूद कॉकपिट का गेट खोला और बाकी पैसेंजर्स, पोजिशनिंग पायलट की मदद से एक बड़ा हादसा टल गया. या यूं कहिए कि इस कदम से 174 लोगों की जान बच पाई.

अब इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी कैप्टन स्मित की तारीफ़ कर रहे हैं.

पर इस पूरे घटनाक्रम में उन 17 मिनटों का ज़िक्र ज़रूरी है, जिसमें अहम चीज़ें घटीं.

टाइम लाइन

दावा किया गया कि उड़ान के दौरान कॉकपिट में एक पायलट ने दूसरे पर धारदार चीज़ से हमला कर दिया

फ़्लाइट FZ1073 दुबई से भारतीय समयानुसार क़रीब 8.30 बजे तेल अवीव के लिए उड़ी. फ़्लाइटरडार डेटा बताता है कि अगले दो घंटे फ़्लाइट सामान्य रूप से उड़ती दिखाई दी.

फिर अचानक भारतीय समयानुसार 10.51 AM बजे प्लेन तेज़ी से नीचे आने लगा.

सिर्फ़ 90 सेकेंड लगे और प्लेन 17 हज़ार फीट से नीचे आ गया. यानी प्लेन जिस ऊंचाई पर उड़ रहा था, उसका करीब आधा.

फिर क़रीब 9 मिनट बाद. यानी 11 बजे के क़रीब.. फ़्लाइट से एक कोड अलर्ट भेजा जाता है. 7700 फ़्लाइट कोड.

इस कोड का मतलब है कि फ़्लाइट के दौरान कुछ इमरजेंसी है.

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर (फ़ाइल फ़ोटो)

इसके करीब 7 मिनट बाद. यानी 11.7 के क़रीब फ़्लाइट ट्रैफ़िक प्लेटफ़ॉर्म फ़्लाइट रडार 24 एक और नया कोड रिसीव करता है.

ये नया कोड था 7500. ये कोड बताता है कि फ़्लाइट में कुछ गैर क़ानूनी दखलंदाज़ी हुई है.

आमतौर पर इसका मतलब है कि हाईजैकिंग.

यही वो कोड है, जिसके कारण शुरू में भारतीय मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि प्लेन हाईजैक होने की आशंका है.

बीबीसी वेरिफ़ाई से एक एक्सपर्ट ने बताया है कि कोड 7500 , कोड 7700 का ये कॉम्बो और अचानक फ़्लाइट का नीचे आना. ये संकेत देता है कि एयरक्राफ्ट पर कंट्रोल करने की कोशिश की गई थी.

ये सारी घटना सुबह 10.51 से 11.7 बजे के बीच की है.

इस दौरान फ़्लाइट के अंदर जो हुआ, उसके बारे में चश्मदीदों ने जो बताया वो कुछ इस तरह से था-

एक पायलट ने दूसरे पायलट पर हमला किया. घायल पायलट स्मित मच्छर ने बेहोश होने से पहले कॉकपिट का गेट खोल दिया.

पैसेंजर्स मदद के लिए आए और पोजिशनिंग पायलट ने फ़्लाइट को संभालने की कोशिश की.

पोजिशनिंग पायलट यानी, ऐसे पायलट जो किसी और एयरपोर्ट से फ़्लाइट उड़ाने के लिए हवाई यात्रा कर रहे होते हैं.

ये फ़्लाइट के अंदर की बात थी.

रडार से क्या पता चला

फ़्लाईदुबई

अब बात ये कि इसके बाद बाहर क्या दिखा यानी रडार से क्या पता चला?

फ़्लाइट रडार डेटा को देखें तो पता चलेगा कि प्लेन ने फुल यू टर्न लिया और उस दिशा में बढ़ता दिखा. बाद में विमान सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर लैंड हुआ.

इसके बाद फ़्लाइटरडार 24 पर ट्रैकिंग डेटा दिखना बंद हुआ.

फ़्लाइट रडार में ये डेटा दिखा ताबुक एयरपोर्ट पर लैंड होने से ठीक पहले. यानी भारतीय समयानुसार क़रीब दोपहर 12.30.

फ्लाईदुबई का कहना है कि सारे पैसेंजर सुरक्षित हैं.

मगर पायलटों के बीच हुआ क्या था, इस बारे में पुख़्ता जानकारी जल्द मिलने की उम्मीद है.

पर यात्रियों का कहना है कि फ़्लाइट के दौरान पायलट पर किसी धारदार चीज़ से हमला किया गया था.

बीबीसी वैरिफ़ाई ने जिन फुटेज का विश्लेषण किया है, उसमें जो व्यक्ति खून से सने हुए फ्लोर में दिख रहा है, वो एक पायलट की यूनिफ़ॉर्म में हैं.

फ़िलहाल दोनों पायलटों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

मगर चर्चा हर तरफ कैप्टन स्मित मच्छर की हिम्मत की हो रही है.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

और जानें

शॉर्ट वीडियो छोड़ें और जारी रखें

शॉर्ट वीडियो

प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा

  • modi captain smit talk

  • election comission protest

  • protest against delhi CEC

  • कैप्टन स्मित जिन्हें सब बता रहे हीरो

  • पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित की तारीफ़ की

  • फ़्लाईदुबई की फ़्लाइट में सवार एक पैसेंजर की मां

  • इंडिया ब्लॉक की मीटिंग

  • पैट्रिक ब्रांको रुवो अपने पद से इस्तीफ़ा देंगे

  • नदी के तेज़ बहाव में बह गई इमारत

  • चीन में दिखा कुदरत का कमाल

  • दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सऊदी अरब क्यों पहुंचा?

  • सेफ़्टी पर क्या बोलीं दिल्ली की महिलाएं?

  • जब स्टारशिप पानी में उतरते ही आग का गोला बन गया

  • तमिलनाडु में बच्चों के लिए गोल्ड रिंग स्कीम शुरू हुई

  • गुजरात के नवसारी ज़िले में सड़ुकों पर गुलाल

SOURCE : BBC NEWS