Home - Apple का यूनिक कैमरा, टेक्स्ट भेजकर यूजर को अलर्ट करेगा, नहीं करेगा...

Apple का यूनिक कैमरा, टेक्स्ट भेजकर यूजर को अलर्ट करेगा, नहीं करेगा वीडियो रिकॉर्डिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple का Smart Home Camera पारंपरिक CCTV कैमरों से एकदम अलग होगा। नॉर्मल CCTV कैमरे वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं, लेकिन ऐप्पल का स्मार्ट कैमरा, AI की मदद से यह पता लगाएगा कि आसपास क्या हो रहा है और टेक्स्ट भेजकर यूजर को अलर्ट करेगा।

यह कैमरा क्लाउड पर वीडियो या फोटो भेजे बिना, डिवाइस पर जो कुछ भी देखता है उसका विश्लेषण कर सकता है।

खबर है कि Apple एक नए तरह के स्मार्ट होम सिक्योरिटी कैमरे पर काम कर रहा है, लेकिन यह उम्मीद न करें कि यह घरों में दिखने वाले आम कैमरों की तरह काम करेगा। वीडियो रिकॉर्ड या स्ट्रीम करने के बजाय, यह डिवाइस AI का इस्तेमाल करके यह समझ सकता है कि इसके आस-पास क्या हो रहा है और घटनाओं के बारे में यूजर्स को टेक्स्ट में जानकारी भेज सकता है। कहा जा रहा है कि यह Siri AI से चलने वाले पूरे होम इकोसिस्टम को डेवलप करने के ऐप्पल के बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

सम्बंधित सुझाव

यह ऐप्पल के स्मार्ट होम इकोसिस्टम का हिस्सा होगा

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, जिन्होंने पावर ऑन पॉडकास्ट के पहले एपिसोड में प्रोडक्ट पर चर्चा की, यह कैमरा ऐप्पल के स्मार्ट होम पुश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐप्पल एक नया स्मार्ट होम इकोसिस्टम डेवलप कर रहा है, जिसमें यह कैमरा, कोडनेम J450 के तहत डेवलप किया जा रहा है। इसके कंपनी के रूमर्ड J490 स्मार्ट होम डिस्प्ले के साथ काम करने की उम्मीद है।

ऐप्पल का स्मार्ट होम कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं करेगा

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक सिक्योरिटी कैमरा वास्तव में आपको वीडियो दिखाए बिना कैसे काम करता है? यहीं पर AI आता है। गुरमन का कहना है कि कैमरे की फ्रेम रेट बहुत कम हो सकती है और आपके घर में और उसके आसपास क्या हो रहा है इसका विश्लेषण करने के लिए एक इमेज सेंसर का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल,यह कैमरा क्लाउड पर वीडियो या फोटो भेजे बिना, डिवाइस पर जो कुछ भी देखता है उसका विश्लेषण कर सकता है।

यह आइडिया कुछ हद तक सोनी के IMX500 इमेज सेंसर जैसा है, जो कैप्चर की गई इमेज को कहीं और भेजे बिना AI का इस्तेमाल करके विजुअल जानकारी को प्रोसेस कर सकते हैं। इससे ऐप्पल को स्मार्ट होम कैमरों से जुड़ी सबसे बड़ी चिंताओं में से एक – प्राइवेसी – को दूर करने में भी मदद मिल सकती है।

सिर्फ टेक्स्ट भेजकर जानकारी देगा

कैमरा फेशियल रिकग्निशन का इस्तेमाल करके यह पता लगा सकता है कि कमरे में कौन आया है या घर के आस-पास क्या हो रहा है। लेकिन इसका एक नेगेटिव पार्ट भी है, वो यह कि इसमें आपको बाद में देखने के लिए कोई वीडियो फीड नहीं मिलेगी। गुरमन ने कहा, “आपको सिर्फ टेक्स्ट के जरिए जानकारी मिलेगी, और कुछ नहीं।”

उदाहरण के लिए, कोई ऐप खोलकर यह देखने केबजाय कि कोई आपके लिविंग रूम में आ रहा है, आपको बस एक टेक्स्ट मैसेज मिल सकता है जिसमें बताया गया हो कि कोई कमरे में आया है। कैमरा असल में यह समझ सकता है कि क्या हो रहा है, बिना किसी ऐसे डिवाइस के जो लगातार आपके घर की रिकॉर्डिंग करता रहे।

अपमकिंग इवेंट में ढेर सारे प्रोडक्ट लाएगी कंपनी

कहा जा रहा है कि यह यूनिक कैमरा, ऐप्पल के बड़े स्मार्ट होम प्लान का भी हिस्सा है। अफवाह है कि कंपनी लगभग 6-इंच डिस्प्ले के साथ एक स्मार्ट होम हब भी लॉन्च कर सकती है, जिसे काउंटरटॉप पर रखा जा सकता है या दीवार पर लगाया जा सकता है। उम्मीद है कि हब ऐप्पल के एआई पावर्ड सिरी पर फोकस करेगा, साथ ही घर के अन्य स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने, गाने बजाने, वीडियो कॉल को संभालने और तस्वीरें दिखाने जैसे काम भी करेगा।

ऐप्पल नए HomePod mini और अपग्रेडेड ऐप्पल TV के साथ स्मार्ट होम हब भी पेश कर सकता है। इसलिए, 13 अक्टूबर को लॉन्च होने वाले संभावित प्रोडक्ट, स्मार्ट होम मार्केट में ऐप्पल की बड़ी एंट्री का संकेत हो सकते हैं।

हालांकि, अभी तक ऐप्पल ने इस कथित कैमरे या फिर अन्य किसी प्रोडक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए जब तक खुद ऐप्पल इन प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी नहीं देता, हमारा सुझाव है कि आप इसे एक चुटकी नमक के साथ लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN