Home rss business hindi पाकिस्तान में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, भारत के मुकाबले है इतना...

पाकिस्तान में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, भारत के मुकाबले है इतना महंगा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 3.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है
  • पाकिस्तान में पेट्रोल महंगा हुआ है तो हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 1.01 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है

पाकिस्तान की सरकार ने आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 3.26 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस बदलाव के बाद, पेट्रोल की खुदरा कीमत 390.66 रुपये प्रति लीटर होगी। भारत से तुलना करें तो पाकिस्तान में यह 200 रुपये से ज्याद महंगा है। भारत की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये पर बिक रहा है। बता दें कि भारत के अलग-अलग राज्यों में वैट की वजह से पेट्रोल के दाम भी अलग-अलग होते हैं। वहीं, भारत और पाकिस्तान की करेंसी में भी बड़ा अंतर होता है।

पाकिस्तान में डीजल पर राहत

पाकिस्तान में पेट्रोल महंगा हुआ है तो हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 1.01 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। HSD की कीमत 399.34 रुपये प्रति लीटर पर है। सरकार पेट्रोल पर 114 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 100 रुपये प्रति लीटर टैक्स और ड्यूटी लगा रही है। हालांकि, HSD की कीमत 3 अप्रैल को दर्ज किए गए सबसे ऊंचे स्तर 520.35 रुपये से कम हुई है। बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद इसकी कीमत 281 रुपये प्रति लीटर से बढ़ना शुरू हुई थी। मार्च के पहले सप्ताह में 266 रुपये से बढ़ना शुरू होने के बाद पेट्रोल की कीमत 3 अप्रैल को 458.41 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

इससे पहले, 17 जुलाई को पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने घोषणा की थी कि ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें रोजाना तय की जाएंगी। इससे पहले, सरकार मार्च की शुरुआत से ही ईंधन की कीमतों में साप्ताहिक बदलाव की घोषणा कर रही थी। इसके साथ ही, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की सप्लाई में संभावित रुकावट को देखते हुए ईंधन बचाने के उपाय भी किए जा रहे थे। अप्रैल में केंद्र सरकार ने सब्सिडी वाला ईंधन उपलब्ध कराने के लिए खास राहत उपायों की भी घोषणा की थी।

पाकिस्तान की सरकार के उपाय

इस बीच, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच ईंधन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन जैसे उपाय लागू किए। उदाहरण के लिए रात 9 बजे तक दुकानें बंद करना जरूरी है और सरकारी गाड़ियों के लिए तीन महीने तक ईंधन का कोटा 50% कम कर दिया गया है। 13 सितंबर को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुनिया भर में तेल की बढ़ती कीमतों के बोझ को कम करने के लिए मोटरसाइकिल, ऑटो और 800cc तक की गाड़ियों के इस्तेमाल करने वालों के लिए एक राहत योजना की घोषणा की।

बता दें कि पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से निजी वाहनों, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दोपहिया वाहनों में होता है। वहीं, इसकी कीमत में बदलाव का असर मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग पर पड़ता है। इसी तरह, डीजल की कीमतों में बदलाव का असर भी आम जनता पर पड़ता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN