Home rss business hindi Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल का नया रेट जारी, चेक...

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल का नया रेट जारी, चेक करें क्या आज कीमतों में हुआ कोई इजाफा?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई भी बदलाव नहीं हुआ है
  • क्रूड ऑयल का रेट इस समय 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल का रेट नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है। मौजूदा समय में क्रूड ऑयल का दाम इंटरनेशनल मार्केट में 90 डॉलर प्रति बैरल के पार ही बना हुआ है। जिसकी वजह भारत जैसे देश जो आयात पर निर्भर है उनके सामने नई मुसीबत खड़ी है। कच्चे तेल की अधिक कीमतों के बाद भी घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल का रेट आज नहीं बढ़ाया गया है। बता दें, तेल कंपनियों की तरफ से हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट का ऐलान होता है।

आज कितना है अलग-अलग शहरों में पेट्रोल का रेट (Petrol rate today)

दिल्ली – 102.12 रुपये

कोलकाता – 113.51 रुपये

मुंबई – 111.21 रुपये

चेन्नई – 107.76 रुपये

गुरुग्राम – 102.97 रुपये

नोएडा – 101.77 रुपये

बेंगलुरू – 110.97 रुपये

भुवनेश्वर – 108.97 रुपये

चंडीगढ़ – 102.20 रुपये

हैदराबाद – 115.73 रुपये

लखनऊ – 113.81 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 155.49 रुपये

डीजल का कितना है रेट? (Diesel Price today)

नई दिल्ली – 95.20 रुपये

कोलकाता – 99.82 रुपये

मुंबई – 97.83 रुपये

चेन्नई में – 99.55 रुपये

गुरुग्राम – 95.64 रुपये

नोएडा – 95.6 रुपये

भुवनेश्वर – 100.68 रुपये

चंडीगढ़ – 89य47 रुपये

हैदराबाद – 103.86 रुपये

जयपुर – 98.50 रुपये

पटना – 99.80 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 104.41 रुपये

मई के बाद नहीं बढ़ा पेट्रोल और डीजल का रेट (Petrol Diesel price hike)

2022 के बाद पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस साल मई के महीने में इजाफा हुआ था। तेल कंपनियों ने एक के बाद एक चार बार बढ़ोतरी की थी। इस साल अबतक पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।

क्या आने वाले दिनों में फिर बढ़ेगा पेट्रोल और डीजल का रेट

इसकी उम्मीद कम ही नहीं नजर आ रही है। खासकर दिवाली तक पेट्रोल और डीजल के दाम में शायद ही तेल कंपनियां कोई इजाफा करें। लेकिन अगर कच्चे तेल का रेट फिर से पुराने स्तर पर नहीं आए तो फिर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN