Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को यह 3.53% टूटकर 2860.05 रुपये पर बंद हुआ
- ICICI सिक्योरिटीज ने टारगेट प्राइस को पहले के ₹1900 से बढ़ाकर ₹3,200 कर दिया है
Azad Engineering shares: ऑल टाइम हाई से फिसलने के बाद आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर एक बार फिर डिस्काउंट पर ट्रेड करने लगे हैं। हालांकि, इस शेयर को लेकर एक्सपर्ट अब भी बुलिश है। आइए डिटेल में जान लेते हैं शेयर का लेटेस्ट टारगेट प्राइस।
क्या है टारगेट प्राइस?
आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को यह 3.53% टूटकर 2860.05 रुपये पर बंद हुआ। घरेलू ब्रोकरेज ICICI सिक्योरिटीज ने इसकी ‘BUY’ रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस को पहले के ₹1900 से बढ़ाकर ₹3,200 कर दिया है। ब्रोकरेज ने अपनी वैल्यूएशन को FY29 तक आगे बढ़ाया है और FY29 की अनुमानित अर्निंग्स पर शेयर (EPS) के 55 गुना का टारगेट मल्टीपल तय किया है। नया टारगेट प्राइस कंपनी की बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, बेहतर ऑर्डर विजिबिलिटी और आने वाले सालों में मजबूत कमाई की उम्मीदों को दिखाता है।
ब्रोकरेज के अनुसार हैदराबाद में आजाद इंजीनियरिंग के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एंड इनोवेशन सेंटर’ में GE वर्नोवा के गैस पावर बिजनेस के लिए दो खास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का उद्घाटन है। 15,200 वर्ग मीटर में फैली ये यूनिट्स कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी क्षमता वृद्धि को दर्शाती हैं। इन नई यूनिट्स के साथ कंपनी की GE के लिए खास यूनिट्स की संख्या तीन हो गई है और ग्लोबल एनर्जी कंपनी के साथ इसका तालमेल और गहरा हुआ है। कंपनी की योजना के अनुसार सात खास यूनिट्स में से छह अब चालू हो चुकी हैं, साथ ही एक फोर्जिंग यूनिट भी शुरू हो गई है।
शेयर परफॉर्मेंस
आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले छह महीनों में 85% की बढ़त दर्ज की गई। शेयरों में एक महीने के दौरान लगभग 3%, तीन महीनों में 38% और पिछले साल में 77% की बढ़त दर्ज की गई है।
सचिन तेंदुलकर का भी था दांव
हैदराबाद की इस कंपनी में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 5 करोड़ रुपये लगाकर हिस्सेदारी थी। तेंदुलकर के पास कंपनी के 4,38,210 शेयर थे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के साथ सचिन तेंदुलकर के लगाए गए 5 करोड़ रुपये बढ़कर 31.55 करोड़ रुपये हो गए। सचिन तेंदुलकर का दांव कंपनी में अब भी है या नहीं, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है।
कैसे रहे जून तिमाही के नतीजे
30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.2% बढ़कर ₹35.7 करोड़ हो गया जबकि ऑपरेशन से रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के ₹137 करोड़ से 26% बढ़कर ₹172.5 करोड़ हो गया। एबिटा की बात करें तो ₹49.1 करोड़ से 31% बढ़कर ₹64.3 करोड़ हो गया। वहीं, एबिटा मार्जिन 35.8% से बढ़कर 37.3% हो गया। कुल इनकम ₹143.7 करोड़ से बढ़कर ₹174.5 करोड़ हो गई जबकि तिमाही प्रॉफिट ₹30 करोड़ से बढ़कर ₹36.4 करोड़ हो गया।
यह कंपनी एनर्जी और पावर जेनरेशन, एयरोस्पेस, डिफेंस और ऑयल और गैस इंडस्ट्रीज के लिए प्रिसिजन-इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान, सऊदी अरब, सिंगापुर, जर्मनी और मिडिल ईस्ट जैसे मार्केट में सप्लाई किए जाते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




