Home rss business hindi अक्टूबर में IPO बाजार सुस्त, अगले हफ्ते सिर्फ इस कंपनी का इश्यू...

अक्टूबर में IPO बाजार सुस्त, अगले हफ्ते सिर्फ इस कंपनी का इश्यू होगा लॉन्च

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • अगले हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला एकमात्र आईपीओ RK फैशन एक्सेसरीज का है
  • आईपीओ पर निवेशक 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक दांव लगा सकेंगे

आईपीओ मार्केट के लिए सितंबर का महीन काफी हलचल वाला रहा। इस महीने में कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए तो कुछ शेयर बाजार में लिस्ट भी हुईं। हालांकि, अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में शांत माहौल रहने वाला है। इस दौरान, सब्सक्रिप्शन के लिए सिर्फ एक नया आईपीओ खुल रहा है जबकि लिस्टिंग मार्केट में लगभग 29 कंपनियों के डेब्यू करने की तैयारी है। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन सा आईपीओ है जो निवेश के लिए खुलेगा।

RK फैशन एक्सेसरीज IPO

अगले हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला एकमात्र आईपीओ RK फैशन एक्सेसरीज का है। यह एक NSE SME आईपीओ है। इस आईपीओ में कंपनी 42.67 लाख नए शेयर जारी करके 35 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। आईपीओ पर निवेशक 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक दांव लगा सकेंगे। प्राइस बैंड की बात करें तो 77-82 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और लॉट साइज 1600 शेयर का है। रिटेल निवेशकों के लिए प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कम से कम निवेश 2.62 लाख रुपये होगा।

बता दें कि यह कोलकाता की कंपनी है। यह कंपनी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स के जरिए इमिटेशन ज्वेलरी बनाती और बेचती है। इसके साथ ही ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स का व्यापार भी करती है। यह होलसेल, रिटेल और ऑनलाइन चैनलों के जरिए काम करती है। कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल, बारुईपुर में नई प्लेटिंग सुविधा, कोलकाता में B2B शोरूम, B2C स्टोर पूरे करने और नए आउटलेट्स के लिए इन्वेंट्री के लिए करने की योजना बना रही है।

कैसा रहा पहली छमाही में आईपीओ मार्केट?

अलग-अलग कंपनियों ने आईपीओ के जरिये चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में रिकॉर्ड 94,205 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, छह महीने में कुल 78 कंपनियां मेनबोर्ड के आईपीओ के साथ बाजार में उतरीं और इनके जरिये 94,205 करोड़ रुपये जुटाए गए।

यह राशि पिछले साल की समान अवधि में 65 आईपीओ के जरिये जुटाए गई 69,533 करोड़ रुपये की राशि से 35 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी के साथ कुल 145 कंपनियां करीब 2.78 लाख करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं जबकि 102 कंपनियां बाजार नियामक की मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। ये कंपनियां आईपीओ से 1.87 लाख करोड़ रुपये तक जुटा सकती हैं। इस दौरान एनएसई ने आईपीओ 22,563 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने 9,795 करोड़ रुपये और मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज ने 9,275 करोड़ रुपये जुटाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN