Home - 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरे के साथ आ सकता है Samsung Galaxy S27...

7000mAh बैटरी, 200MP कैमरे के साथ आ सकता है Samsung Galaxy S27 Ultra, इतनी होगी कीमत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy S27 Ultra के कई लीक सामने आ चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि यह अब बाजार में एंट्री करने वाला है। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं और इसकी कीमत जानने के लिए उत्सुक हैं, तो चलिए लीक डिटेल्स पर नजर डालते हैं और जानते हैं अपकमिंग फोन में क्या खास हो सकता है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Samsung Galaxy S27 Ultra Price in India Leak: ऐसा लग रहा है कि Samsung Galaxy S27 सीरीज अब जल्द लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज के फोन काफी समय से सुर्खियों में है और आए दिन इनसे जुड़े लीक्स सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि सीरीज में तीन मॉडल – Samsung Galaxy S27, Galaxy S27 Plus और Galaxy S27 Ultra शामिल होंगे। सबसे प्रीमियम मॉडल अल्ट्रा होगा और यह पहले से ही कई लीक और अफवाहों के साथ सुर्खियों में बना हुआ है। अब तक, डिवाइस से जुड़ी बहुत सी बातें सामने आ चुकी हैं, जिनमें इसका डिजाइन, बैटरी और कैमरा डिटेल शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इसमें 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा मिल सकता है। कुछ रिपोर्ट में फोन की प्राइस रेंज का भी हिंट दिया गया है। हालांकि, सैमसंग की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं और इसकी डिटेल्स जानने के लिए उत्सुक हैं, तो चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई लीक डिटेल्स पर…

Samsung Galaxy S27 Ultra फरवरी 2027 की शुरुआत में मार्केट में आ सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा के भारत में लॉन्च और संभावित कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा फरवरी 2027 की शुरुआत में मार्केट में आ सकता है। इसके अलावा, लीक से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा का 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट मार्केट में 1,41,999 रुपये से 1,46,999 रुपये की कीमत रेंज में उपलब्ध होगा।

सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स (लीक के अनुसार)

कैमरा की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा में पीछे की तरफ चार कैमरों का सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 200 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इस फोन में 12 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.9-इंच AMOLED 2X डिस्प्ले हो सकता है। उम्मीद है कि यह डिवाइस आने वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज होगी। चीन के मशहूर टिप्स्टर ‘डिजिटल चैट स्टेशन’ की लीक जानकारी के मुताबिक, यह प्रोसेसर 2nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि फोन 7.9 एमएम मोटा होगा और इसमें Galaxy S Pen का सपोर्ट भी मिलेगा। अफवाहें हैं कि फोन में 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी, जो कम से कम 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

आप Amazon पर मिल रहे इन सैमसंग फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN