Source :- LIVE HINDUSTAN
घर, परिवार, काम का स्ट्रेस हर कोई झेल रहा है और कई बार इसे कम करने के लिए लोग दोस्तों से मिल लेते हैं। अगर आप दोस्तों से नहीं मिल पा रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
घर, काम और परिवार के बीच सभी की जिंदगी कट रही है और इन सभी के बीच लोगों को काफी तनाव भी रहता है। अपना तनाव या दुख बांटने के लिए अगर आपको कोई साथी या दोस्त नहीं मिल रहा है, तो मन को खुश करने का एक तरीका हम आपके लिए लेकर आए हैं। आप धमाकेदार चुटकुले पढ़कर खुद को खुश और तनाव से दूर रख सकते हैं। इन चुटकुलों को पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
1. पत्नी- शादीशुदा आदमी क्या भूल सकता है?
पति- शादीशुदा आदमी सब भूल सकता है
लेकिन घर पर मोबाइल नहीं।
2. लड़का एक लड़की के साथ घर आ गया
मां ने पूछा यह कौन है?
लड़का बोला यह मेरी धर्मपत्नी है
मां सकते में आ गई और गुस्से में पूछा- कब से चल रहा था
तुम दोनों के बीच ये सब?
लड़का बोला- पता नहीं यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठी
किसी का इंतज़ार कर रही थी,
बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी।
3. टीचर- ‘हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा’ का मतलब बताओ?
पप्पू- जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की
कोशिश करता है
उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है
पप्पू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए।
4. मरीज- डॉक्टर साहब, यह मेरा पहला ऑपरेशन है
डॉक्टर- घबराओ मत, यह मेरा भी पहला ही ऑपरेशन है
जो होगा, दोनों साथ देखेंगे
मरीज बेहोश।
5. शादी के लिए लड़के वाले लड़की वालों के घर गए
लड़के वाले (लड़की से)- बेटी अपने रहन-सहन के बारें में बताओ?
लड़की का पिता- रहन तो इसका बहुत अच्छा है,
पर सहन ये किसी के बाप का भी नहीं करती।
6. टीचर- तुम क्लास में सो क्यों रहे हो?
पप्पू- आपकी आवाज बहुत मीठी है मैम,
सुनकर नींद आ गई
टीचर- तो बाकी बच्चों को क्यों नींद नहीं आ रही है?
पप्पू- क्योंकि वो आपको सुन ही नहीं रहे हैं।
7. चिंटू गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर गया
तभी चिंटू ने वहां गिलास में घूम रहे,
एक कीड़े को मार दिया
यह देख कर गर्लफ्रेंड चिल्लाई और बोली-
कितने निर्दयी हो तुम,
मुझसे तो एक चींटी भी मर जाए तो दुख होता है
तभी वेटर आकर बोला- ऑर्डर मैडम
गर्लफ्रेंड- भैया एक चिकन तंदूरी और मटन कोरमा ले आओ
चिंटू बेहोश।
8. दामाद- आदमी का जीवन शादी के बाद कैसा रहता है?
सास- शादी से पहले गर्मजोशी में, शादी के बाद
कुछ दिन मदहोशी में और उसके बाद का पूरा जीवन
खामोशी में रहता है
सास की बात सुनकर दामाद के होश उड़ गए।
9. सास- अब मैं आपके घर नहीं आऊंगी
दामाद- ठीक है
सास- क्या तुम कारण नहीं जानना चाहते?
दामाद- नहीं, मैं आपके फैसले की इ़़ज्जत करता हूं।
10. गर्लफ्रेंड- मेरा बर्थडे आ रहा है,
मुझे इस बर्थडे पर ब्लैकबेरी या फिर एप्पल चाहिए
बॉयफ्रेंड- बस कर दी न छोटी बात
तुम कुछ दिन और रुको,
फिर तो तुम्हे तरबूज दिलवाऊंगा
अब तो सीजन भी चालू होने वाला है
गर्लफ्रेंड बेहोश।
11. टीचर- अगर कोई गर्ल्स हॉस्टल की तरफ गया तो,
100 रुपये फाइन
दूसरी बार गया तो 200 रुपये फाइन और
तीसरी बार गया तो सीधे 500 रुपये का फाइन लगेगा
पप्पू- सर, अगर हमको मंथली पास बनवाना हो तो,
कितने का बन जाएगा?
टीचर बेहोश
12. पत्नी अपने पति के साथ चेकअप कराने के लिए
डॉक्टर के पास गई
पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए
डॉक्टर- घबराओ नहीं मैं एक शरीफ आदमी हूं
पत्नी- आप समझे नहीं, बाहर आपकी नर्स अकेली है।
13. चिंटू पथरी का ऑपरेशन कराने अस्पताल गया
वहां नर्स चिंटू से बोली- हिम्मत रखो जो होगा देखा जाएगा
चिंटू- इसमें डरने की क्या बात है?
नर्स- ये बात मैं तुमसे नहीं डॉक्टर से कह रही हूं
चिंटू बेहोश।
14. पति- अब तक खाना तैयार नहीं हुआ क्या?
तो मैं चला होटल में खाना खाने
पत्नी- आधे घंटे ठहर जाइए ना
पति- तो क्या तुम आधे घंटे में भोजन तैयार कर लोगी?
पत्नी- नहीं, तब तक मैं भी आपके साथ चलने के लिए
तैयार हो जाऊंगी।
15. पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू (मन ही मन सोचता हुआ)- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




