Home rss world hindi खतरनाक था फ्लाईदुबई हाईजैकर अल हमामी का इरादा, बोला-मरने से डर नहीं;...

खतरनाक था फ्लाईदुबई हाईजैकर अल हमामी का इरादा, बोला-मरने से डर नहीं; खोले कई राज

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Flydubai: फ्लाईदुबई के आरोपी को पायलट अल हमामी ने प्लेन को हाईजैक करके क्रैश करने के मंसूबे को स्वीकार किया है। जांच से संबंध रखने वाले लोगों के मुताबिक हमामी ने इस बात को भी कहा है कि उसे मरने से डर नहीं  लगता है।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश करने वाले को-पायलट को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। ओमानी पायलट हमाम-अल-हमामी की पूछताछ से संबंध रखने वाले एक सऊदी अधिकारी ने बताया कि हम्मामी ने इस बात को कबूल किया है कि वह कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर प्लेन को हाईजैक करना चाहता था। इसके बाद वह सभी यात्रियों सहित प्लेन को क्रैश करवाने वाला था। इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि वह मरने से नहीं डरता। बता दें, हमामी फ्लाईदुबई में को पायलट स्मित मच्छार के ऊपर हमला किया था। इसके बाद उसने प्लेन को क्रैश करवाने की कोशिश की। लेकिन स्मित मच्छार की सूझबूझ और इजरायली यात्रियों की हिम्मत की वजह से यह घटना टल गई।

द वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी को पायलट हमाम अल हमामी ने अपने नापाक इरादों को पूछताछ के दौरान खुलकर जाहिर किया है। जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सऊदी अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी प्लेन को जानबूझकर क्रैश करने के अपने इरादे को स्वीकार किया है। इसके साथ ही वह लगातार इस बात को कह रहा था कि उसे मरने से डर नहीं लगता है।

ओमानी पिता, मां सीरियाई… आरोपी को पायलट अल हम्मामी के बारे में खुलासा

बता दें, हमामी मुख्य रूप से ओमान का नागरिक है। उसके पिता ओमानी है, जबकि मां सीरिया की निवासी बताई जा रही हैं। हालांकि, अभी भी सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा है कि आखिर फ्लाईदुबई ने एक चरमपंथी को इजरायल की फ्लाइट उड़ाने की जिम्मेदारी कैसे दे दी। फिलहाल इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ किया है कि किसी भी हालत में आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। कल कैप्टन स्मित मच्छार से बात करते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें अपने अगले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इजरायल आने का निमंत्रण भी दिया है।

फ्लाईदुबई भी जांच के घेरे में

रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अधिकारी अभी इस बात की जांच कर रहे हैं कि ऐसे चरमपंथी व्यक्ति को अंतर्राष्ट्रीय उड़ान की इजाजत कैसे दी गई। ऐसा सामने आया है कि हमामी पहले ओमान एयर के लिए काम करता था। लेकिन वहां भी उसके चरमपंथी विचारों को देखते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। जांच करने वाले अधिकारियों से संपर्क रखने वालों ने बताया कि अधिकारी इस बात पर भी ध्यान दे रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में फ्लाईदुबई ने हम्मामी को काम पर रखा था।

महिलाओं के काम करने के खिलाफ है हमामी

इन सब बातों के बीच आरोपी को पायलट के संबंध में कुछ पुरानी बातें भी सामने आ रही हैं। इसमें उसकी जिहादी सोच का पता चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक हमामी ने की कई ऐसी पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह महिलाओं को लेकर अपने कट्टरपंथी विचारों को साझा करता है। 2021 की एक पोस्ट में वह लिखता है कि उसने एक फर्जी अकाउंट बनाया और सऊदी महिलाओं से बात करना शुरू की। बकौल, हमामी सऊदी महिलाओं ने उसे अपनी तस्वीरें भी भेजी। इस पर उसे काफी बुरा लगा क्योंकि इन महिलाओं ने अपने आप को घटिया बना लिया था।

उसने अपनी एक पोस्ट में महिलाओं के सार्वजनिक रूप से काम करने पर भी आपत्ति जताई थी। इतना ही नहीं उसने कहा कि वह इस मामले में साफ है कि उसकी पत्नी कहीं काम नहीं करेगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN