Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मुझे अपने देश में नहीं महसूस होती शांति’, बोले संजय दत्त; अब...

‘मुझे अपने देश में नहीं महसूस होती शांति’, बोले संजय दत्त; अब अपने ही बयान पर दी सफाई

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/sanjay_dutt_27_03_1774624694160_1774624697696_1791136780942_01DW_bff197ce-9233-4b12-8cdc-11a643b172bd_NkiF.png

संजय दत्त का कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही, वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। इसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपने बोले गए बयान पर सफाई दी।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी एक्टिंग के साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। इस बीच संजय अपने हालिया बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसे राजनीतिक व्यंग्य से जोड़ा जा रहा है। बीते दिनों संजय दत्त शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने देश और प्रधानमंत्री को लेकर कुछ ऐसे कमेंट्स किया था। उन्होंने देश के हालातों पर चिंता जताई, जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। ऐसे में अब एक्टर ने अपने इस बयान पर सफाई दी है। एक्टर ने अपने बयान को गांधीगिरी वाला कॉन्सेप्ट बताया है और सफाई देते हुए कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं था। चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कहा?

संजय दत्त ने दी सफाई

संजय दत्त का कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही, वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। इसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपने बोले गए बयान पर सफाई दी। संजय ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं साफ करना चाहता हूं कि मेरा मकसद कभी भी किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, नाराज करना या उनका अनादर करना नहीं था।’

मेरी बातें एक स्क्रिप्टेड बातचीत के दौरान कही गई थीं

संजय ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मेरी बातें एक स्क्रिप्टेड बातचीत के दौरान कही गई थीं, जिसका मकसद मजाक-मस्ती और हास्य पैदा करना था। इसके पीछे की भावना वैसी ही थी जैसी ‘मुन्ना भाई’ जैसी फिल्मों में हास्य और व्यंग्य में देखने को मिलती है, खासकर ‘गांधीगिरी’ के कॉन्सेप्ट में, जिसका मकसद प्यार, अपनापन, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था। दुर्भाग्य से, मेरी बातों का मतलब उस संदर्भ से हटकर निकाला गया जिसमें वे कही गई थीं।’

आखिर क्या बोले थे संजय दत्त?

बता दें कि शेखर सुमन के शो पर संजय दत्त ने भाईचारे और देश की शांति पर अपनी बात रखी थी, लेकिन वो भी मजाक के तौर पर। उन्होंने कहा था, ‘इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां शांति होनी चाहिए। मुझे अब हमारे देश में वह शांति महसूस नहीं होती। हम भारतीय बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज लोग हैं। हमने बहुत कुछ दिया है, और हमें हमेशा ऐसा ही बने रहना चाहिए। मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वे दिन जल्द वापस आएं।’ साथ ही संजय ने इस पर भी विचार रखा। पीएम के विदेशी दौरे पर भी तंज कसा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN