Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Drishyam 3 Box Office Day 3: संडे को ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा...

Drishyam 3 Box Office Day 3: संडे को ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, जानें टोटल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/Drishyam_3_Box_Office_Day_3_new_hi_1791130449758_3uvp_1791130461745_VRMW_476bcae8-81af-471b-b83b-4d316396e5bd_D0IR.jpg

ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 3’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। पहले वीकेंड पर मूवी ने जमकर कमाई की। इसी बीच अब ‘दृश्यम 3’ के पहले रविवार के कलेक्शन भी सामने भी आ चुके हैं।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस वक्त हर तरफ बवाल मचा रही है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में ‘दृश्यम 3’ शुक्रवार यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में धमाकेदार दस्तक दी है। ‘दृश्यम 3’ में अजय एक बार फिर से विजय सलगांवकर के रोल में बवाल मचा रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 3’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। पहले वीकेंड पर मूवी ने जमकर कमाई की। इसी बीच अब ‘दृश्यम 3’ के पहले रविवार के कलेक्शन भी सामने भी आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन कर लिया है।

200 करोड़ के करीब पहुंची ‘दृश्यम 3’

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। मूवी में अजय के साथ जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। मूवी में दोनों एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों ही फिल्म में एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। अब बात करें कलेक्शन की ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 62.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ छापे। ऐसे में रविवार को भी फिल्म तूफान मचा रही है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन ‘दृश्यम 3’ ने खबर लिखने तक 57.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में ‘दृश्यम 3’ का अबतक का टोटल 173.29 करोड़ रुपये हो गया है। महज दो दिन में फिल्म ने सौ करोड़ पार कर लिया है।

डे वाइज देखें ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन

डे 1 62.00 करोड़ रुपये
डे 2 53.50 करोड़ रुपये
डे 3 57.79 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 173.29 करोड़ रुपये

‘दृश्यम 3’ के बारे में

बता दें कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, ईशिता दत्त और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम ‘दृश्यम 3’ रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादातर लोग ‘दृश्यम 3’ ही बोल रहे हैं।

मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक

बता दें कि ‘दृश्यम’ मोहनलाल की मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी, 2015 में अजय देवगन की ‘दृश्यम’ के साथ शुरू हुई थी और इसके बाद 2022 में ‘दृश्यम 2’ आई। दोनों फिल्में विजय नाम के किरदार के बारे में हैं, जो अपनी बेटी से जुड़े एक अपराध के बाद पुलिस को अपनी समझदारी से मात देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN