Home rss business hindi 10 साल में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ₹838 से ₹2810 तक...

10 साल में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम ₹838 से ₹2810 तक कैसे पहुंचे?

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • LPG Price History: 2016 में कमर्शियल सिलेंडर का रेट सितंबर में महज 838 रुपये का रह गया था, लेकिन 2021 के अक्टूबर तक ₹1,736.50 पर पहुंच चुका था
  • इस साल 2026 के अक्टूबर में यह 2810 रुपये का हो गया है

एलपीजी उपभोक्ताओं को अक्टूबर के महीने में सबसे अधिक झटका लगता है। अभी इस महीने के पहले ही दिन ही महंगाई का झटका लगा था। दिल्ली से लेकर पटना तक या यूं कहें पूरे देश में 19 किलो वाले सिलेंडर का का दाम 62.50 रुपये से 71.50 रुपये तक बढ़ गए। दिल्ली में यह ₹2810 पर पहुंच गया। अभी 10 साल पहले सितंबर में यह 838 रुपये का था।

सबसे पहले बात करते हैं साल 2014 की। इसी साल मई में मोदी सरकार बनी थी। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 2014 के सितंबर में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹1,503 का था। 1 अक्टूबर को जब रेट अपडेट हुए थे तो यह ₹30.50 सस्ता होकर ₹1,472.50 रुपये पर आ गया।

अगले साल अक्टूबर का महीना भी फील गुड वाला रहा। एलपीजी के दाम में खुब कटौती हुई और सितंबर 2015 तक यह ₹1,005.50 का रह गया। अक्टूबर में ₹42.50 और कम होकर कमर्शियल सिलेंडर महज ₹963 का रह गया।

कभी 833 रुपये था दाम

इसके बाद शुरु हुआ हर अक्टूबर में महंगाई का दौर 2016 से 2021 तक चला। वैसे तो 2016 में कमर्शियल सिलेंडर का रेट सितंबर में महज ₹838 रुपये का रह गया था, लेकिन अक्टूबर में यह ₹57 महंगा होकर ₹895 पर पहुंच गया। 2021 के अक्टूबर में यह ₹1,736.50 पर पहुंच चुका था।

इसके बाद अक्टूबर 2022 में सितंबर के ₹1,885 के मुकाबले 19 किलो वाला सिलेंडर ₹25.50 सस्ता होकर ₹1,859.50 पर आ गया। इसके बाद 2023 में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 209 रुपये उछलकर 1,522.50 से सीधे 1,731.50 रुपये पर पहुंच गया।

2024 का अक्टूबर भी झटके वाला ही रहा। सितंबर के मुकाबले कमर्शियल सिलेंडर 48.50 रुपये महंगा होकर ₹1,691.50 से ₹1,740 पर पहुंच गया। जबकि 2025 के अक्टूबर में भी इसमें 15.50 रुपये की तेजी देखी गई।

सिलेंडर सितंबर 25 के रेट ₹1,580 से बढ़कर अक्टूबर 2025 में ₹1,595.50 पर पहुंच गया हालांकि, सालाना आधार पर यह सस्ता रहा। बता दें ये आंकड़े IndianOil की आधिकारिक प्राइस-हिस्ट्री में दर्ज सितंबर और अक्टूबर की कीमतों पर आधारित हैं।

कैसे तय होती है कीमत

भारत में LPG की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के लिए अरब गल्फ बेंचमार्क महत्वपूर्ण रहा है।इंडियन ऑयल के मुताबिक LPG कीमत बढ़ने या घटने का असर भारत की लागत पर पड़ता है। IOCL ने 2018 में स्पष्ट किया था कि LPG की प्राइसिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय LPG रेट बेंचमार्क के रूप में इस्तेमाल होती है और OMCs पिछले महीने के औसत बेंचमार्क तथा विदेशी करेंसी के रेट के आधार पर कीमत में बदलाव करती थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN