Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इन सेलेब्स ने उठाई आवाज, सिंगर ने लगाए...

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इन सेलेब्स ने उठाई आवाज, सिंगर ने लगाए नारे

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/celebs_1791175319389_ucql_1791175407209_JgNm_f52bcf8a-9499-4c68-b9df-0911fccf2080_4zpA.png

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है और बॉलीवुड सेलेब्स सीजेपी के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन लगातार जोर पकड़ रहा है। इस प्रदर्शन को बॉलीवुड और सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरों का खुलकर समर्थन मिला है। कुछ ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। वहीं कुछ ने आंदोलान में शामिल होकर इसको अपना समर्थन दिया।

विशाल ददलानी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ की नारेबाजी

गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खुलकर नारेबाजी की और आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संकल्प जताया। इस प्रदर्शन से पहले उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर मुंबईवासियों से लोकतंत्र और अधिकार की इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया था।

शबाना आजमी के वीडियो पर इन सेलेब्स ने किया रिएक्ट

वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी ने नागरिकों के मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की निष्पक्षता के समर्थन में अपनी आवाज उठाई। उन्होंने मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए आंदोलन का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और लिखा था, ‘मुंबई तुझे सलाम।’ इस वीडियो पर ट्विंकल खन्ना, सबा पटौदी, दिया मिर्जा, जोया अख्तर, शिबानी अख्तर और ऋचा चड्ढाने कमेंट कर अपना समर्थन दिया।

नसीरुद्दीन शाह और महात्मा गांधी के पड़पोते भी हुए थे शामिल

नसीरुद्दीन शाह भी शिवाजी पार्क पहुंचे और सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात की। शबाना आजमी ने मतदान के अधिकार को लेकर समर्थन जताया, जबकि प्रकाश राज ने भी आंदोलन के पक्ष में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज और हंसल मेहता, गायक-म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी और महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी भी शामिल हुए थे।

कहां तक पहुंचा यह आंदोलन?

कांग्रेस के स्टूडेंट संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट में आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने और आयोग के काम करने के तरीकों के खिलाफ याचिका पर सुनवाई होनी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN