Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दृश्यम 3 के क्लाइमेक्स के लिए लिखे गए 100 वर्जन, एंडिंग जानने...

दृश्यम 3 के क्लाइमेक्स के लिए लिखे गए 100 वर्जन, एंडिंग जानने के लिए राइटर को मिल रही थी रिश्वत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/drishyam2_1791179825865_aT5L_1791179838021_RxwL_6539ccf3-b3b2-48be-82d2-dbb6627f7ca5_DLGX.jpg

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 के राइटर ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट लिखना उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा था। इतना ही नहीं उन्हें तो एंडिंग जानने के लिए रिश्वत भी मिल रही थी।

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म के स्क्रीनराइटर आमिल कियान खान ने बताया कि कैसे इस फाइनल चैप्टर को लिखने के लिए उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा है।

आमिल के लिए मुश्किल हुआ था स्क्रिप्ट लिखना

द फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए आमिल ने कहा, ‘मेरे पास फोल्डर के अंदर फोल्डर था, डेट्स, नंबर्स सब ड्राफ्ट थे और एक फाइल थी जिसका नाम फइनल, फाइनल 2, फाइन फाइनल और एक फाइनल प्लीज गॉड थी। मैं काउंट ही भूल हई थी, लेकिन 100 से ज्यादा ड्राफ्ट्स थे सिर्फ ड्राफ्ट के वो भी अलग फॉर्म में।’

आसिफ ने यह भी कहा कि बताया कि फिल्म के मेकर्स पूरे स्ट्रिक्ट रहे हैं ताकि फिल्म के जो बड़े ट्विस्ट हैं वो लीक ना हो पाएं। वह बोले, ‘अभिषेक प्रोडक्शन को हैंडल कर रहे थे जैसे विजय साळगावकर ने। क्रू के ज्यादातर लोगों को क्लाइमैक्स के बारे में नहीं बताया गया था। लोगों को जानकारी सिर्फ जरूरत के हिसाब से दी गई थी।’

दोस्त देते थे रिश्वत एन्डिंग जाने के लिए

उन्होंने आगे कहा, ‘कभी-कभी किसी डिपार्टमेंट को सिर्फ यह पता होता था कि किसी सीन को पूरा करने के लिए क्या चाहिए। यह जरूरी नहीं कि उन्हें यह भी पता हो कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। कई एक्टर्स और फिल्म के क्रू और मेरे खुद के दोस्त मुझे रिश्वत देते कि एन्डिंग बता दूं। लेकिन गायटोंडे की तरह मैं लॉयल रहा हूं प्रोड्यूसर्स के लिए।’

खान ने आगे कहा, ‘पहली फिल्म में विजय साळगावकर ब्लैंक स्टेट में था। अब ऑडियंस उन्हें जानती है। वो जानते हैं कि कैसे उनका दिमाग चलेगा। काफी चैलेंज था ओरिजनल सक्रीनप्ले लिखना। उसमें ह्यूमर, फैमिली, इमोशन, ड्रामा और थ्रिल्स होना था और इसमें एक भी इंग्रेडिएंट मिस नहीं होना चाहिए था।’

दृश्यम द कन्क्लूजन को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने आमिल और परवेज शेख के साथ लिखा है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, इशिता दत्ता, मृणाल, रजत कपूर अहम किरदार में हैं।

दृश्यम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दृश्यम द कन्क्लूजन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 61 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन 62 करोड़, दूसरे दिन 53.50 करोड़ और तीसरे दिन 61 करोड़ की कमाई के साथ मूवी ने भारत में नेट 176.50 करोड़, ग्रॉस 211.80 करोड़ और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 272.80 करोड़ की कमाई कर ली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN