Home LIFESTYLE NEWS HINDI 59 साल के अक्षय कुमार की फिटनेस के 5 मंत्र, बिना मुश्किल...

59 साल के अक्षय कुमार की फिटनेस के 5 मंत्र, बिना मुश्किल रूटीन के भी रह सकते हैं फिट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अक्षय कुमार उन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं जो काफी ज्यादा फिट हैं। 59 साल के एक्टर की फिटनेस के 5 मंत्र आपके काम आ सकते हैं। इन 5 सीख से आप बिना मुश्किल रूटीन के भी फिट रह सकते हैं।

एक्टर अक्षय कुमार की उम्र 59 साल है, लेकिन जब बात उनकी फिटनेस की हो तो वह आजकल के यंग बच्चों को भी मात दे सकते हैं। एक्टर की फिटनेस जर्नी सिर्फ अचानक से जिम जाना, कैलोरी पर काउंट रखना या अचानक सिक्स पैक एब्स बनाने से जुड़ा नहीं है। बल्कि उन्होंने सालों से अपनी बॉडी को इसी तरह से ट्रेन किया है। वह पिछले 32 सालों से अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। उनकी इस बात से ये तो साफ हो गया है कि वह तुरंत रिजल्ट पाने के पीछे नहीं भागते। अक्षय कुमार सालों से सुबह 4 बजे उठ रहे हैं, इसके अलावा खुद को फिट रखने के लिए वह कई चीजों को फॉलो करते हैं जो आपको भी जाननी चाहिए।

1) सिर्फ जिम पर ना रहे डिपेंड

अक्षय कुमार का फिटनेस रूटीन कभी भी सिर्फ मशीन और कंवेंशनल वेट ट्रेनिंग पर लिमिट नहीं रहा। बल्कि सालों से उन्होंने मार्शियल आर्ट, स्विमिंग, साइकिलिंग, बास्केटबॉल, किकबॉक्सिंग, ट्रेकिंग, सीढ़ी चढ़ना और बॉडी वेट को भी अपने रूटीन में शामिल किया है। अक्षय के रूटीन से ये सीख सकते हैं कि एक्सरसाइज केअलग-अलग रूप हो सकते हैं। अगर आपको ट्रेडमिल पर चलना या ट्रेडिशनल वर्कआउट पसंद नहीं है तो स्वीमिंग, साइकिलिंग, डांस और बॉडीवेट एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें ये फिजिकली एक्टिव रहने में मदद कर सकते हैं।

2) तुरंत ट्रांसफॉर्मेशन की जगह कंसिस्टेंसी

अक्षय पिछले 32 सालों से वर्कआउट कर रहे हैं। इससे ये पता चलता है कि लंबे समय तक चलने वाली फिटनेस के लिए सही सालों लग जाते हैं। शुरुआ में आदतों से शुरुआत करना और फिर उन्हें मेंटेन करना ज्यादा जरूरी है। एक्टर मानते हैं कि शरीर की बनावट, ताकत और हृदय संबंधी फिटनेस में स्थायी बदलाव के लिए आम तौर पर नियमित शारीरिक गतिविधि और लंबे समय तक बनाए रखने वाली जीवनशैली की जरूरत होती है।

3) स्लीप और रिकवरी को नहीं करते इग्नोर

अक्षय स्लीप और डेली रूटीन के स्ट्रक्चर को बनाने पर फोकस करते हैं। एक्टर खुद आठ घंटे की नींग और आठ घंटे वर्क डे को मैनेज करते हैं इसके अलावा वे परिवार के लिए समय और एक्सरसाइज के लिए समय निकालते हैं। अक्षय कहते हैं कि रेगुलर एक्सरसाइज से शरीर पर स्ट्रेस होता है और नींद की वजह से जल्दी रिकवरी में मदद मिलती है।

4) डायट को रखते हैं सिंपल

अक्षय किसी खास डायट प्लान को फॉलो करने कि जगह सिंपल खाने पर फोकस करते हैं। वह 6:30 बजे डिनर करते हैं और 9:30 से 10 बजे सो जाते हैं। वह मानते उनकी इस आदत से बीमारियां पास नहीं रहती क्योंकि जब तक उनके सोने का समय होता है तब तक खाना डायजेस्ट हो जाता है। वह सिंपल डायट को फॉलो करते हैं।

5) शॉर्टकट छोड़कर लॉन्ग टर्म पर ध्यान दें

अक्षय आर्टिफिशियल और खतरनाक तरीकों को से मसल्स बनाने को अवॉइड करते हैं। उन्होंने अपने फैंस को भी यही सलाह दी की सेलेब्स की एडिटिंग वाली फोटो को देखकर उनके जैसा बनने के लिए स्टेरॉइड या किसी भी शॉर्टकट का इस्तेमाल ना करें। वह एक्सरसाइज, योगा, हेल्दी फूड, नींद और मेडिटेशन पर फोकस करने को असली फिटनेस मानते हैं।

गा, हेल्दी फूड, नींद और मेडिटेशन पर फोकस करने को असली फिटनेस मानते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN