Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अजय देवगन से लेकर रणवीर सिंह तक, इन स्टार्स की फिल्मों ने...

अजय देवगन से लेकर रणवीर सिंह तक, इन स्टार्स की फिल्मों ने पहले ही दिन की 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/05/1200x900/ddr_1791188715221_Tkzz_1791188727564_pWzS_96a2daa9-c3cb-4453-8120-3dd0cc6e37af_e2hh.jpg

आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी फिल्मों ने पहले ही दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है।

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन ने पहले दिन 62 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज था और मूवी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब हम आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

रणवीर सिंह की धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज यानी धुरंधर 2 ने हिंदी में 112 करोड़ की कमाई की थी। धुरंधर 2 को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में रणवीर के अलावा सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल समेत कई स्टार्स थे।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने पहले दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस में 72 करोड़ की कमाई की थी। पुष्पा 2 को सुकुमार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना, फहद फासिल लीड रोल में थे।

अजय देवगन की दृश्यम द कन्क्लूजन

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम द कन्क्लूजन ने पहले दिन 62 करोड़ की कमाई की थी। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय के अलावा तब्बू, श्रेया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, इशिता दत्ता, मृणाल अहम किरदार में हैं।

शाहरुख खान की जवान और पठान

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पहले दिन 65.50 करोड़ और पठान ने 55 करोड़ की कमाई की थी। जवान को एटली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर भी थे।

वहीं पठान को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम लीड रोल में थे।

राजकुमार राव स्त्री 2

राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने पहले दिन 55.4 करोड़ की कमाई की थी पहले दिन। स्त्री 2 को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना लीड रोल में थे।

रणबीर कपूर की एनिमल 2

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल जो सुपरहिट थी। इस फिल्म ने पहले दिन 54.7 करोड़ की कमाई की थी। एनिमल में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्टि डिमी लीड रोल में थीं। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था।

यश की टॉक्सिक और केजीएफ चैप्टर 2

यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने हिंदी में पहले दिन 53 करोड़ और टॉक्सिक ने 55 करोड़ की कमाई की थी। केजीएफ चैप्टर 2 को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज थे।

ऋतिक रोशन की वॉर

ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर ने पहले दिन 51.65 करोड़ की कमाई की थी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ऋतिक के अलावा टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर लीड रोल में थे।

आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 50.75 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है और इसमें आमिर के साथ अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख भी थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN