Home rss business hindi ‘बेंचमार्क में 100$ का कच्चा तेल फिजिकल मार्केट में 145$ तक होता...

‘बेंचमार्क में 100$ का कच्चा तेल फिजिकल मार्केट में 145$ तक होता है’ एक्सपर्ट ने बताया दो कीमतों का असल खेल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Crude Oil Price:कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटीज रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी का कहना है कि बेंचमार्क में 100 डॉलर का दिखने वाले तेल का रेट फिजिकल मार्केट में 145 डॉलर तक होता है
  • बढ़ते शिपिंग चार्ज ने मुश्किलें खड़ी की हैं

Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतें युद्ध की वजह से इस समय सातवें आसमान पर हैं। कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटीज रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि फिजिकल क्रूड ऑयल का रेट बेंचमार्क की तुलना में कई बार काफी अधिक होता है। इसके पीछे की वजह बनर्जी बढ़े शिपिंग खर्च को मान रहे हैं। उनका कहना है कि बेंचमार्क पर 100 डॉलर प्रति बैरल तक बिक रहा क्रूड ऑयल वास्तिवक स्थिति में 145 डॉलर के बराबर होता है।

बनर्जी का कहना है कि इस समय तेल का मार्केट काफी अलग हो चुका है। एक प्रोडक्ट की अलग-अलग कीमतें होती है। वहीं, शिपिंग के चार्ज मुश्किलों को और बढ़ा रहे हैं। अपनी बात को विस्तार देते हुए बनर्जी कहते हैं कि हम और आप स्क्रीन पर जो देख रहे होते हैं एक लगभग काल्पनिक कीमत ही होती है। वहीं, फिजिकल क्रूड ऑयल का रेट इससे अधिक होता है।

कच्चे तेल के दाम में उछाल (crude oil rates)

बनर्जी कहते हैं कि इस समय क्रूड ऑयल मार्केट प्रीमियम स्तर पर है। इसके पीछे की वजह वह यूक्रेन और रूस का युद्ध बता रहे हैं। उनका मानना है कि वेस्ट एशिया में जारी युद्ध की तुलना में यूक्रेन और रूस युद्ध का अधिक असर तेल के बाजार पर पड़ा है।

भारत की क्या स्थिति?

अनिंद्य बनर्जी कहते हैं कि भारत की स्थिति वैश्विक तनाव के बीच भी बेहतर बनी हुई है। कच्चे तेल की सप्लाई बेहतर स्थिति में है। वहीं, देश के पास अपनी रिफाइनरी कंपनियां हैं। जिनकी अच्छी खासी क्षमता है। अनिंद्य बनर्जी बताते हैं कि भारत इस समय रिफाइन किए गए तेल का एक्सपोर्ट कर रहा है।

क्या बढ़ेगा पेट्रोल और डीजल का रेट (petrol diesel price hike news)

पिछले हफ्ते प्राइवेट कंपनी नायरा ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल के दाम में 3 रुपये का इजाफा कर दिया था। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने अब भी कोई दाम नहीं बढ़ाया है। कीमतें पुराने स्तर पर ही हैं। आखिरी बार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से मई में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। तब एक के बाद एक चार बार दाम बढ़ाए गए थे। 2022 के बाद पहली बार देश में तेल का रेट बढ़ा था।

अगर कच्चे तेल का दाम आने वाले समय में कम नहीं हुआ तो घरेलू स्तर पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इसी महीने की पहली तारीख को कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़ाया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN