Source :- LIVE HINDUSTAN
itel Care को खास तौर पर बुजुर्गों के लिए 1,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसमें बड़े बटन, magnified display, Hindi-English King Voice और dedicated SOS बटन मिलता है।
टेक कंपनी itel ने भारत में अपना नया itel Care फीचर फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों यानी बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। फोन में स्मार्टफोन के मुश्किल फीचर्स नहीं दिए गए हैं, बल्कि बड़े बटन, बड़ा डिस्प्ले, तेज स्पीकर, वॉयस फीचर और डेडिकेटेड SOS बटन जैसे फीचर्स पर फोकस किया गया है।
itel Care की सबसे खास खूबी इसका डेडिकेटेड लाल SOS बटन है। इसे 2 सेकंड तक दबाने पर फोन में सेव किए गए अधिकतम पांच कॉन्टैक्ट्स को अलर्ट SMS भेजा जाता है। इसके बाद फोन इन कॉन्टैक्ट्स को एक-एक करके कॉल करता है। कॉलिंग की शुरुआत Priority 1 कॉन्टैक्ट से होती है। ऐसे में इमरजेंसी की स्थिति में बुजुर्ग व्यक्ति को फोनबुक खोलने या नंबर खोजने की जरूरत नहीं पड़ती।
Hindi और English में बोलेगा फोन
फोन में कंपनी ने King Voice नाम का वॉयस फीचर दिया है। यह छोटे मैसेज, मेन्यू और फोन कॉल को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़कर सुना सकता है। यह फीचर खास तौर पर उन बुजुर्गों के लिए काम का हो सकता है जिन्हें छोटे टेक्स्ट को पढ़ने में परेशानी होती है।
itel Care में 2.0 इंच का magnified display दिया गया है। इसके साथ बड़े बटन और बड़े function icons मिलते हैं, जिससे स्क्रीन पर चीजों को देखना और सही बटन दबाना आसान हो जाता है। कंपनी के मुताबिक फोन को जानबूझकर सिंपल रखा गया है, जिससे सीनियर सिटिजन्स इसे बिना किसी जटिल स्मार्टफोन फीचर के आसानी से इस्तेमाल कर सकें।
तेज और साफ आवाज के लिए बड़ा स्पीकर
फोन में 2030 box speaker दिया गया है, जो Audio PA के साथ आता है। इसके अलावा कॉल के दौरान आसपास के शोर को कम करने के लिए AI Call Noise Cancellation (AI ENC) भी दिया गया है। इससे शोर वाली जगहों पर भी कॉल को ज्यादा स्पष्ट सुनने में मदद मिल सकती है।
चार्जिंग के लिए फोन में USB Type-C पोर्ट मिलता है। यानी फैमिली में यूज होने वाले मॉडर्न स्मार्टफोन के साथ इसका चार्जर यूज करना भी आसान हो सकता है। फोन में Carlcare का एक प्री-लोडेड सर्विस कॉन्टैक्ट भी दिया गया है, जिसे डिलीट नहीं किया जा सकता। इससे सर्विस सपोर्ट तक पहुंच आसान रहती है।
1150mAh बैटरी और 500 कॉन्टैक्ट्स की जगह
itel Care में 1150mAh की बैटरी दी गई है। फोन में VGA कैमरा, वायरलेस FM रेडियो और रिकॉर्डिंग, Bluetooth और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलता है। अंधेरे में इस्तेमाल के लिए फोन में साइड स्विच के साथ डुअल LED टॉर्च दी गई है।
फोन की फोनबुक में 500 कॉन्टैक्ट्स सेव किए जा सकते हैं और इनमें फोटो भी जोड़ी जा सकती है। इससे बुजुर्ग नाम पढ़ने के बजाय फोटो देखकर परिवार के सदस्य को पहचान सकते हैं। फोन 10 UI भाषाओं और 22 reading languages को सपोर्ट करता है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
itel Care की कीमत और कलर ऑप्शंस
itel Care की भारत में कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। फोन Black, Dark Green और Blue कलर ऑप्शन में आता है। कंपनी इसके साथ एक साल का ‘काउंटर रिप्लेसमेंट’ भी ऑफर कर रही है। बॉक्स में एक फ्री बैक कवर भी मिलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



