Home rss world hindi दक्षिण नाइजीरिया में 32 लोगों की मौत, मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश होने से...

दक्षिण नाइजीरिया में 32 लोगों की मौत, मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश होने से हुआ बड़ा हादसा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दक्षिणी नाइजीरिया में 25 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई।

दक्षिणी नाइजीरिया में 25 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने इस बात की पुष्टि कर दी है। राष्ट्रपति और वायु सेना के मुताबिक, यह यात्री विमान दक्षिणी नाइजीरिया के बेनिन सिटी से आर्थिक केंद्र लागोस की ओर सामान्य मिशन पर जा रहा था। इसी समय ओन्डो राज्य के इगबोकोडा में सुबह 9:00 बजे के बाद यह क्रैश हो गया।

टिनुबू के ऑफिस से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने 25 यात्रियों और सात चालक दल के सदस्यों के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने पहले एक्स पर कहा कि विमान एक नौसैनिक बेस के पास क्रैश हो गया। केयामो और टिनुबू ने इसे एटीआर-42 बताया। यह एक ट्विन-इंजन टर्बो प्रॉप विमान है, जिसमें 30 से 50 यात्रियों को ले जाया जा सकता था।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाया गया कि नदी के पास भीड़ जुटी हुई है। वहीं, रेस्क्यू टीम नाव से इलाके की जांच कर रही थी। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्रैश के कारणों की पूरी तरह से जांच तुरंत शुरू करने का आदेश नाइजेरियाई एयर फोर्स को दिया है।

39 साल की डायो अकिंटे हादसे वाली जगह से करीब एक किलोमीटर दूर रहती हैं। डायो ने एएफपी को बताया कि उन्होंने एक आवाज सुनी। उन्हें लगा कि कहीं बिजली गिरी है। डायो के मुताबिक हादसे के बाद, तीन विमान भी उसी जगह के ऊपर उड़ते हुए देखे गए। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति जो दलदल में मछली पकड़ने गया था, उसने पास वाले नौसेना अड्डे और शहर के लोगों को दुर्घटना के बारे में सूचित किया। इग्बोकोडा इलाजे में स्थित है, जो दक्षिण नाईजीरिया का एक तेल उत्पादक क्षेत्र है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN