Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/06/1200x900/lggf_1791254237898_ca4A_1791254247253_WXqk_b90a9ac9-1c13-486e-8e04-49334f03d6fe_pt4u.jpgलव गिल और अमन गांधी के बीच शो में बड़ी टक्कर दिखने वाली है दर्शकों को। वैसे शो के शुरुआत से दोनों अब तक कई बार एक-दूसरे से भिड़ते दिखे हैं।
बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में लव गिल की अमन गांधी और स्काउट की काजी तौकीर के बीच लड़ाई दिख रही है। लव ने तो अमन को यह तक कह दिया कि अगर आपकी डबल मीनिंग बातों का जवाब देती हूं तो आप उसे ओवर एक्टिंग बोलते हो। इतना ही नहीं प्रोमो के एक हिस्से में माही तो बोलती दिखीं कि अमन, उदिति के पीआर बनकर आए हैं।
अमन-लव की बड़ी टक्कर
पहले एक टास्क के दौरान मैरी कॉम, अमन गांधी के चेहरे पर बने पंचिंग बैग पर पंच मारती हैं। इस पर लव चिल्लाती हैं तो अमन बोलते हैं कि हे भगवान और अपना सिर पकड़ लेते हैं और बोलते हैं कि हे भगवान कोई डेढ़ रुपये काटो इसके ओवर एक्टिंग के। लव बोलती हैं जो बोलना है साफ बोलो न, हाथ नीचे रखकर बात करो। इस पर अमन बोलते हैं कि हाथ नीचे कैसे करूं, तेरा चेहरा नहीं देखा जा रहा।
लव ने दिया करारा जवाब
लव फिर बोलती हैं कि डबल मीनिंग और गलत लहजे से बात करते हो आप और अगर इसका जवाब दूं तो उसे ओवर एक्टिंग बोलते हो।
स्काउट और काजी की लड़ाई
इसके बाद स्काउट, काजी को लेकर बोलते हैं कि इनको कोई समझाता है कि ये चीज गलत है, लेकिन भाई नहीं मानते और बोलते हैं कि ऑडियंस बाहर देख लेगी। इस पर काजी जब बीच में आते हैं तो स्काउट बोलते हैं रुक जाओ, सुनने की ताकत रखो। लेकिन काजी जब रुकते नहीं और बोलते रहते हैं तो स्काउट बोलते हैं कि ये विक्टिम कार्ड मत खेलो।
अमन को लेकर माही-काजी का कमेंट
अमन को लेकर काजी बोलते हैं कि ये देखो साफ पता लग रहा है कि ये लोग वीक है। मैं तो खुलकर बोल रहा हूं कि हां टक्कर है। देखो अमन तो स्पाइनलेस है। इस पर माही बोलती हैं कि वो उदिति का पीआर बनकर आया है।
माही और उदिति की लड़ाई
बता दें कि इससे पहले उदिति और माही के बीच लड़ाई होती दिखी है। उदिति जब माही को चॉपिंग के लिए बोलती हैं तो वह मना कर देती हैं। इस पर उदिति बोलती हैं कि आप जानबूझकर मना कर रहे हो। माही बोलती हैं कि लड़ने आई हो तो मेरे पास इसके लिए टाइम नहीं है। इसके बाद उदिति बोलती हैं कि आपको बात करने की तमीज होनी चाहिए। माही फिर बोलती हैं कि चल-चल। तब उदिति बोलती हैं कि तू चल।
इसके अलावा अरिशफा खान भी अब माही और काजी के साथ कम रहती हैं। उदिति और अरिशफा अब आम्रपाली-यंग के ग्रुप के साथ बैठती हैं और उनके साथ ही बात करती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




