Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Trent Ltd Share price: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में आज करीब 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
- कंपनी के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही बिजनेस अपडेट है
Trent Ltd Share price: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर आज करीब 13 प्रतिशत चढ़ गया। ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में उछाल के पीछे बिजनेस अपडेट है। कंपनी ने सितंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट की जानकारी एक्सचेंज को 5 अक्टूबर को दी थी। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार ऑपरेशनल रेवन्यू दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 5788 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 11454 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 21 प्रतिशत अधिक है।
13% के करीब उछला स्टॉक
बीएसई में ट्रेंट लिमिटेड का शेयर आज 2800 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 13 प्रतिशत के करीब उछाल के बाद 2901.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान टाटा ग्रुप ने 1000वां जूडियो स्टोर खोला। 30 सितंबर 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी के कुल स्टोर की संख्या 1342 हो गई है। इसमें वेस्ट साइट और जूडिया सहित अन्य सभी लाइफस्टाइल ब्रांड शामिल है। बता दें, जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी ने कुल 17 जूडियो स्टोर खोले हैं। वहीं, वेस्टसाइड स्टोर में इस दौरान 10 खोले गए हैं।
इस कंपनी में म्यूचुअल फंड्स की कीतनी हिस्सेदारी?
जून तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में म्यूचुअल फंड्स की कुल हिस्सेदारी 14.64 प्रतिशत थी। MF के पास कुल 7.81 करोड़ शेयर थे। इस कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी 1.61 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
एलआईसी के पास 3.03 प्रतिशत हिस्सा
इस कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी 3.03 प्रतिशत की है। वहीं, एफपीआई के पास 8.08 करोड़ शेयर हैं। उनकी ट्रेंट लिमिटेड में कुल 15.14 प्रतिशत हिस्सा है। बता दें, एक समय पर नोएल टाटा के पास इस कंपनी की कमान थी। जोकि अब टाटा ट्र्स्ट्स के चेयरमैन हो गए हैं।
कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल के दौरान 9.62 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी स्टॉक का दाम 3 साल में 108 प्रतिशत और 5 साल में 312 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के शेयर इसी साल जून के महीने में एक्स-बोनस ट्रेड कर चुके हैं। कंपनी ने 2 पर 1 शेयर बोनस दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




