Home rss business hindi PM Kisan: कब आएगी 24वीं किस्त? ₹2000 पाने के लिए जरूरी है...

PM Kisan: कब आएगी 24वीं किस्त? ₹2000 पाने के लिए जरूरी है ये जानकारी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की एक अहम योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है
  • इस योजना के तहत एलिजिबल किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है

PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों किसान लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत एलिजिबल किसानों को सरकार की ओर से हर किस्त में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो सीधे किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है। ऐसे में किसानों की नजर अब अगली यानी 24वीं किस्त पर टिकी हुई है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह किस्त इसी महीने अक्टूबर में भेजी जा सकती है। इससे पहले सरकार ने 20 जून को पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी की थी।

किस्त पाने के लिए e-KYC जरूरी

24वीं किस्त पाने के लिए e-KYC पूरा होना जरूरी है। इसके अलावा किसानों को यह भी देखना चाहिए कि उनका आधार, जमीन से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य जरूरी जानकारी सही है या नहीं। अगर किसी किसान की जानकारी अधूरी है या रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है, तो किस्त अटक सकती है। ऐसे में समय रहते जानकारी ठीक करा लेना बेहतर है।

ऑनलाइन अपडेट कर लें जानकारी

अगर पीएम किसान प्रोफाइल में कोई जानकारी अधूरी है, तो उसे ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘Update Missing Information’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालकर सर्च करें। अगर कोई जानकारी अधूरी होगी तो वह स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे सही करके ऑनलाइन सबमिट किया जा सकता है।

किसान अपनी किस्त का Beneficiary Status भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए पीएम किसान वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें। इससे पता चल जाएगा कि खाते और लाभार्थी से जुड़ी जानकारी सही है या नहीं। किस्त में देरी से बचने के लिए आधार, e-KYC और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को अपडेट रखना जरूरी है।

पीएम किसान के बारे में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की एक अहम योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत एलिजिबल किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। यह राशि किसानों को खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN