Home - महंगे फोन खरीदना हुआ आसान! Samsung, Vivo जैसी कंपनियां दे रहीं 30...

महंगे फोन खरीदना हुआ आसान! Samsung, Vivo जैसी कंपनियां दे रहीं 30 महीने की EMI

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महंगे स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कंपनियों ने EMI की अवधि बढ़ा दी है। Samsung, Vivo, Xiaomi समेत कई ब्रैंड्स चुनिंदा फोन पर 30 महीने तक की EMI और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दे रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं। 

फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए कंपनियों ने EMI को बड़ा टूल बना लिया है। Samsung, Vivo, Xiaomi, Realme और अन्य स्मार्टफोन ब्रैंड्स महंगे फोन की खरीदारी को आसान बनाने के लिए लंबी अवधि के EMI प्लान पेश कर रहे हैं। कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI की अवधि अब 30 महीने तक पहुंच गई है। इसका मकसद बढ़ती स्मार्टफोन कीमतों के बीच ग्राहकों पर एकमुश्त भुगतान का दबाव कम करना और फेस्टिव सीजन की बिक्री को बढ़ावा देना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पहले एंट्री और मिड-रेंज स्मार्टफोन पर आमतौर पर 8 से 10 महीने की EMI उपलब्ध होती थी। अब कई कंपनियां इस अवधि को बढ़ाकर 18 महीने तक कर रही हैं। वहीं प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए 24 से 30 महीने तक की EMI का विकल्प दिया जा रहा है। यानी ग्राहक महंगे स्मार्टफोन की कीमत को लंबे वक्त में छोटी मंथली इंस्टॉलमेंट्स में चुका सकते हैं।

सबसे एग्रेसिव दिख रहा है Samsung

Samsung चुनिंदा प्रीमियम स्मार्टफोन पर पहली बार 30 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध करा रहा है। Galaxy S26 सीरीज और फोल्डेबल डिवाइस पर लंबी अवधि की EMI का विकल्प दिया जा रहा है, जबकि A सीरीज के कुछ मॉडल्स पर 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध है। इससे ज्यादा कीमत वाले फोन भी ग्राहकों के मासिक बजट में फिट हो सकते हैं।

Vivo और Xiaomi भी लिस्ट में शामिल

Vivo भी अपने प्रीमियम और फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर लंबी अवधि की EMI योजनाएं दे रही है। कंपनी के कुछ डिवाइस पर 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मौजूद है। Xiaomi ने भी 18 महीने तक की नो-कॉस्ट और लो-कॉस्ट EMI प्लान्स शुरू किए हैं। Realme समेत दूसरे ब्रैंड्स भी फेस्टिव सीजन में आसान फाइनेंसिंग के जरिए सेल बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

हालांकि लंबी EMI का फायदा सिर्फ ग्राहकों को ही नहीं मिल रहा है। नो-कॉस्ट EMI में ब्याज की लागत का एक हिस्सा कंपनियों को खुद उठाना पड़ता है। रिपोर्ट के अनुसार, लंबी अवधि की नो-कॉस्ट EMI में ब्रैंड्स की ब्याज लागत 8 से 18 प्रतिशत तक हो सकती है। इसके बावजूद कंपनियां सेल बढ़ाने और ज्यादा ग्राहकों को प्रीमियम डिवाइस खरीदने के लिए तैयार करने के लिए इस लागत को स्वीकार कर रही हैं।

बता दें, स्मार्टफोन की औसत कीमतों में बढ़ोतरी भी EMI की बढ़ती लोकप्रियता की बड़ी वजह है। महंगे फोन की कीमत बढ़ने के चलते ग्राहक वन टाइम पेमेंट करने के बजाय EMI को प्राथमिकता दे रहे हैं। इंडस्ट्री में स्मार्टफोन खरीदारी में फाइनेंसिंग की हिस्सेदारी भी लगातार बढ़ने की उम्मीद है। खासकर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में EMI का इस्तेमाल काफी ज्यादा हो रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN