Home LIFESTYLE NEWS HINDI वेजाइना को कैसे साफ करें? हर महिला को पता होनी चाहिए इंटीमेट...

वेजाइना को कैसे साफ करें? हर महिला को पता होनी चाहिए इंटीमेट हाइजीन से जुड़ी ये बात

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वेजाइना की सफाई को ले कर महिलाओं के मन में काफी सवाल उठते हैं। क्या इसे साफ करने के लिए इंटीमेट वॉश या दूसरे प्रोडक्ट्स की जरूरत पड़ती है? आइए जानते हैं इसपर गाइनेकोलॉजिस्ट का क्या कहना है।

महिलाओं की पर्सनल हाइजीन में वेजाइना की सफाई बहुत जरूरी होती है। इसके लिए आजकल मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स भी आने लगे हैं, जिसमें परफ्यूम, साबुन और दूसरे इंटीमेट वॉश शामिल हैं। इसके अलावा कई बार सोशल मीडिया पर डिटॉल जैसे एंटीसेप्टिक लिक्विड और सॉल्ट वाटर से वेजाइना क्लीन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अक्सर महिलाओं का सवाल होता है कि वेजाइना को क्लीन करने के लिए क्या इस्तेमाल करें। आखिर सही तरीका क्या है? क्या वाकई इतने सारे प्रोडक्ट्स लेने की जरूरत है? गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ रुचिका ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वेजाइना क्लीन करने का सही तरीका शेयर किया है। साथ ही किन गलतियों से बचना है, इस बारे में भी बताया है।

वेजाइना के लिए प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

वेजाइना को क्लीन करने के लिए क्या इस्तेमाल करें, ये अक्सर महिलाओं को कन्फ्यूज करता है। मार्केट में मिलने वाले इंटीमेट वॉश, साल्ट वाटर या एंटीसेप्टिक लिक्विड; जैसे कई ऑप्शन मौजूद हैं। हालांकि डॉक्टर कहती हैं कि वेजाइना को साफ करने के लिए इनमें से किसी की भी जरूरत नहीं है। दरअसल योनी एक सेल्फ क्लींजिंग ऑर्गन है, यानी इसमें खुद को साफ और हेल्दी रखने की क्षमता होती है।

डॉ रुचिका कहती हैं कि एक हेल्दी वेजाइना का पीएच लगभग 3.8 से 4.5 के बीच होता है। यानी ये एसिडिक होता है। इसमें हेल्दी बैक्टीरिया होता है जिसे लैक्टोबैसिलस कहते हैं। ये वेजाइना के नेचुरल एनवायरमेंट को मेंटेन करने में मदद करता है और हार्मफुल बैक्टीरिया से बचाता है। डॉक्टर बताती हैं कि जो वेजाइनल डिस्चार्ज होता है, वो भी इसी नेचुरल क्लीनिंग प्रोसेस का हिस्सा होता है।

प्रोडक्ट्स यूज करने के बिगड़ सकता है बैलेंस

डॉक्टर बताती हैं कि जब आप वेजाइना को क्लीन करने के लिए बार-बार इंटीमेट वॉश, खुशबूदार साबुन या दूसरे क्लींजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, तो वेजाइना का नेचुरल बैलेंस बिगड़ सकता है। इससे इरीटेशन होने और इन्फेक्शन का रिस्क भी बढ़ सकता है।

वेजाइना को साफ करने का सही तरीका क्या है?

अब सवाल है कि वेजाइना को साफ करने का आखिर सही तरीका क्या है। डॉक्टर बताती हैं कि योनी के अंदर कुछ भी डालकर क्लीन करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ बाहर के हिस्से यानी वल्वा को साफ करें। इसके लिए सादे पानी का इस्तेमाल काफी है। लेकिन जरूरत हो तो माइल्ड फ्रेगरेंस फ्री सोप का इस्तेमाल बाहर के हिस्से को साफ करने के लिए किया जा सकता है।

वेजाइना के अंदर इस्तेमाल ना करें ये चीजें

वेजाइना के अंदरूनी हिस्से को साफ करने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर कहती हैं कि नमक का पानी, किसी तरह का एंटीसेप्टिक लिक्विड या मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल वेजाइना के अंदर बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। कोई भी समस्या होने पर अपने गाइनेकोलॉजिस्ट की सलाह लें और उनके बताए तरीके को ही फॉलो करें।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN