Home - ऑफर्स के साथ ₹10,999 में आया Infinix का धांसू फोन, 120Hz स्क्रीन...

ऑफर्स के साथ ₹10,999 में आया Infinix का धांसू फोन, 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा 300% तक तेज आवाज वाला स्पीकर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Infinix Smart 20 HD फोन को ऑफर्स के साथ 11,000 रुपए से कम कीमत में पेश किया गया है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, 300% तक तेज आवाज वाला स्पीकर, 6GB तक वर्चुअल RAM और 5000mAh बैटरी मिलती है।

Infinix ने भारत में अपना नया बजट फोन Infinix Smart 20 HD पेश कर दिया है। कंपनी ने इसे बैंक ऑफर्स के साथ 11,000 रुपए से कम की कीमत में पेश किया है। Infinix के इस फोन की खासियत इसकी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन, 5000mAh बैटरी और डुअल स्पीकर हैं। खास बात यह है कि फोन में Ultra Link फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से बिना मोबाइल नेटवर्क के कुछ दूरी तक कॉल, मैसेज, वॉयस नोट और फोटो शेयर किए जा सकते हैं। Infinix Smart 20 HD को कंपनी ने 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है। लेकिन वर्चुअल RAM के जरिए RAM को 6GB तक बढ़ाने का ऑप्शन मिलता है।

Infinix Smart 20 HD की कीमत

Infinix Smart 20 HD के बारे में कंपनी ने प्रेस रिलीज में बताया है कि भारत में Infinix Smart 20 HD का एकमात्र 3GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत सभी ऑफर मिलाकर 10,999 रुपये है। इसे Sunlike Orange, Silver Dancer और Night Pulse तीन कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी और कंपनी छह महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन दे रही है। वहीं पॉपुलर टिपस्टर समर्थ अरोरा ने भी फोन की कीमत और फीचर्स की डिटेल्स दी हैं।

Infinix Smart 20 HD के फीचर्स

फोन में 6.67 इंच का HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। फोन स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए Infinix Smart 20 HD में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। जरूरत पड़ने पर वर्चुअल RAM को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो Infinix Smart 20 HD में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है और कैमरे में Super Night, Dual Video, Vlog, Documents, Pro, Panorama और Time-Lapse जैसे मोड दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से 2K रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है।

फोन में डुअल स्पीकर दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसका Ultra Volume Mode आवाज को 300% तक बढ़ा सकता है। इसके साथ DTS ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है। इसका फायदा खास तौर पर उन लोगों को मिल सकता है जो फोन पर वीडियो, गाने या सोशल मीडिया कंटेंट ज्यादा देखते-सुनते हैं।

Infinix Smart 20 HD का सबसे अलग फीचर Ultra Link है। कंपनी के मुताबिक इसके जरिए करीब 200 मीटर तक ऑफलाइन कॉल, मैसेज, वॉयस नोट और फोटो शेयर किए जा सकते हैं। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए है। Infinix Smart 20 HD में 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 15W तक चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि बॉक्स में 10W का एडाप्टर दिया जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN