Source :- LIVE HINDUSTAN
दिन-रात बीती बातों को सोचते रहते हैं, किसने क्या कहा, किसने क्या दिया ये सारा कुछ मन में चलता रहता है तो इन 10 बातों को लाइफ में अपनाएं, ये बातें आपको खुश रखने और दिमाग को शांत रखने में मदद करेंगी।
हमारे आसपास क्या हो रहा इस पर हमारा कंट्रोल नहीं होता। लेकिन खुद पर तो हम कंट्रोल कर ही सकते हैं। कठिन और मुश्किल परिस्थिति में किस तरह से रिस्पांस करना है, मन को शांत या अशांत रखना है ये पूरी तरह से खुद के ऊपर निर्भर करता है। जरूरी नहीं कि सारी चीजें आपके मनमुताबिक ही हों और आप पॉजिटिव फील करें। कई बार चीजें कंट्रोल के बाहर होती हैं और बहुत ही निगेटिव फीलिंग आती हैं। लेकिन खुश रहने के लिए किसी आइडियल वर्जन की खोज करने की बजाय रोजाना की छोटी चीजों में खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपको शांत और हैप्पी लाइफ चाहिए तो समस्याओं को इग्नोर करना नहीं सीखना बल्कि सीखना है कि आप किन चीजों पर फोकस करें और विषम परिस्थितियों पर किस तरह से रिएक्ट करें। इसलिए इन 10 आदतों को सीखें जो आपको हैप्पी रहने और ओवरथिंक करने से रोकने में मदद करेगी।
1- सिंपल और शांत जिंदगी चुनें
सिंपल और शांत जिंदगी को चुनें, बहुत सारा ड्रामा लाइफ में अवॉएड करें। हर चीज को मुश्किल बनाने की कोशिश ना करें बल्कि चीजों को सॉल्व करें और मन की शांति को महत्व दें। जहां तक हो सके फालतू और बेकार की बातों से बचें।
2- हर चीज के बारे में सोचने से बचें
हर सिचुएशन को सोचकर उसके बारे में एनालाइज करने की जरूरत नहीं होती। कुछ चीजों को छोड़ देना भी जरूरी होता है। अगर किसी बात के बारे में दिमाग में बार-बार विचार आ रहे हैं तो खुद को रोकें, दो मिनट सोचें और फिर उसे छोड़कर आगे बढ़ने के लिए दिमाग को प्रेरित करें। इस तरह आप एक ही चीज को सोचने और ओवरथिंक करने से बच पाएंगी।
3-लाइफ में ग्रेटफुल बनें
भगवान ने जो आपको दिया है, अपनी मेहनत से जो भी आपने पाया है उसके लिए ग्रेटफुल रहें। जो चीज नहीं मिल पाई या मिस हो पर विचार कर समय बर्बाद ना करें।
4- माफ करना सीखें
अगर आप गुस्से को मन में रखते हैं तो इमोशनली आप बीते हुए कल से बंधे हैं, आगे बढ़ें, माफ करना सीखें। जब आप बीती बातों को छोड़कर आगे बढ़ेंगे तो मन में किसी तरह का भार नहीं होगा।
5- निगेटिव बातों का रिप्लाई निगेटिव नहीं
जरूरी नहीं कि किसी ने आपके साथ निगेटिव बातें कि तो आपका रिप्लाई भी निगेटिव ही हो। थोड़े दयालु बनें, मुश्किल सिचुएशन में अपने मन की शांति को बचाकर रखें। निगेटिविटी केवल मन को अशांत करती है।
6- हंसना सीखें
हर छोटी बातों पर गुस्सा होने की बजाय हंसना सीखें। हंसकर आप ना केवल खुद का बल्कि दूसरों का दिन भी बना सकते हैं। दिनभर के हल्के-फुल्के मोमेंट को याद कर स्माइल करें और खुश रहें।
7- देने के बारे में सोचें
दूसरों से आपको क्या मिला ये सोचने की बजाय आप दूसरों को क्या दे सकते हैं, इस बारे में सोचें। अपना टाइम, अटेंशन, थोड़ी सी केयर भी किसी को स्पेशल फील करा सकती है। तो बहुत ज्यादा कुछ देने की जरूरत नहीं है तो भी थोड़ा सा पॉजिटिव गेस्चर भी काफी मैटर करता है।
8- दूसरों से अपेक्षा कम रखें
मन में निराशा और दुख की वजह दूसरों से अपेक्षा होती है। इसलिए दूसरों से अपेक्षाओं को कम रखें। जब आप इस तरह की भावना को फॉलो करने लगते हैं तो मन ज्यादा संतुष्ट रहता है और आप ज्यादा खुश रहने लगते हैं। क्योंकि अपेक्षाएं काफी सारे दुख की जननी होती है।
9- अपने ऊपर कंट्रोल करना सीखें
दूसरे क्या कर रहे, या क्या सोच रहे इस पर आपका कंट्रोल नहीं हो सकता। आपका कंट्रोल खुद पर होना चाहिए, अपनी सोच, विचार, एक्शन पर कंट्रोल करना सीखें। यहीं कंट्रोल आपको खुश और संतुष्ट रखने में मदद करेगा।
10- नेचर के करीब रहें
जब आप प्रकृति के करीब होते हैं मन खुश होता है और चिंताओं से मुक्त महसूस करते हैं। हर दिन थोड़ा समय गार्डन, पेड़-पौधों के साथ बिताएं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



