Home LIFESTYLE NEWS HINDI घर पर बने राजमा में आएगा ढाबा वाला स्वाद, यहां बताई रेसिपी...

घर पर बने राजमा में आएगा ढाबा वाला स्वाद, यहां बताई रेसिपी से करें तैयार

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ढाबे पर बनी सब्जी और दाल खाना अच्छा लगता है तो अब घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल टेस्टी राजमा। यहां बताई रेसिपी से बना ये टेस्टी राजमा स्वाद में काफी अच्छा लगता है। इसे चावल और रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। सीखिए कैसे बनाएं-

दाल-सब्जी खाकर जब मन भर जाता है तो लोग छोले और राजमा जैसी चीजों को खाना शुरू कर देते हैं। स्वाद में बढ़िया लगने वाला राजमा सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। बहुत से लोग जब घर पर कुछ अच्छा खाने की डिमांड करते हैं तो ज्यादातर घरों में राजमा और चावल ही बनाया जाता है। इसे चावल के अलावा रोटी के साथ भी सर्व कर सकते हैं। स्वाद में जबरदस्त लगने वाले राजमा को बनाने का सबका अलग तरीका है। लेकिन जो टेस्ट ढाबा वाले राजमा का है वो कहीं नहीं मिलता। ऐसे में आप घर पर ढ़ाबे वाले टेस्ट का राजमा बना सकते हैं।यहां हम ढाबा स्टाइल राजमा बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसे अपनाकर टेस्टी राजमा बनाया जा सकता है। सीखिए रेसिपी-

ढाबा स्टाइल राजमा को बनाने के लिए आपको चाहिए

-250 ग्राम चित्रा राजमा

-1 बड़ा चम्मच नमक

-2 बड़े चम्मच देसी घी

-2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

-2-3 हरी मिर्च, कटी हुई

-3 प्याज, कटे हुए

-4-5 टमाटर, प्यूरी बना लें

-1 बड़ा चम्मच जीरा

-आधा बड़ा चम्मच हींग

-डेढ़ बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

-डेढ़ बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-आधा बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर

-दो बड़े चम्मच धनिया पाउडर

-आधा बड़ा चम्मच किचन किंग मसाला

-दो बड़े चम्मच कसूरी मेथी

-आधा कप इमली का पानी

-4-5 बड़े चम्मच तेल

-ताजा हरा धनिया

ढाबा स्टाइल राजमा बनाने का तरीका

1) राजमा बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम चित्रा राजमा और इसे अच्ची तरह से धोने के बाद कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें।

2) अब भीगे हुए राजमा को प्रेशर कुकर में डालें। इसमें 1 बड़ा चम्मच नमक, 2 बड़े चम्मच देसी घी और 2 गिलास पानी डालें।

3) फिर कुकर का ढक्कन बंद करें और 5 से 6 सीटी आने तक या राजमा के नरम होने तक पकाएं।

4) फिर एक कड़ाही में 4-5 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें 1 बड़ा चम्मच जीरा और आधा बड़ा चम्मच हींग डालें।

5) अब कटी हुई हरी मिर्च और 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और इसे बहुत अच्छी तरह भूनें ताकी सारी कच्चापन खत्म हो जाए।

6) अब 3 कटे हुए प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।

7) जब प्याज की रंगत हल्कि भूरी हो जाए तो इसमें डेढ़ बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और टमाटर की प्यूरी डालें। अब इसे अच्छी तरह पकाएं।

8) अब 1 बड़ा चम्मच नमक, आधा बड़ा चम्मच हल्दी, डेढा बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर और आधा बड़ा चम्मच किचन किंग मसाला डालें।

9) अच्छे से मसाले के भुनने के बाद इसमें एक गिलास पानी डालें और मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए।

10) इसमें उबले हुए राजमा डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर आधा कप इमली का पानी और 2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी डालें।

11) राजमा को मीडियम आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं, ताकि राजमा में ढाबे जैसा स्वाद आ जाए। जब ये गाढ़ा हो जाए तो ताजे कटे हुए हरे धनिये से सजाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN