Home - Vivo के फोन होंगे पहले से ज्यादा स्मार्ट! OriginOS 7 अपडेट की...

Vivo के फोन होंगे पहले से ज्यादा स्मार्ट! OriginOS 7 अपडेट की तारीख आई सामने, देखें आपका फोन लिस्ट में है या नहीं

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo ने Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के रोलआउट की टाइमलाइन जारी कर दी है। Vivo X, V, S, T और Y Series के कई फोन को यह अपडेट मिलेगा। जानिये आपके Vivo फोन में OriginOS 7 कब आएगा और इसमें कौन से नए AI और स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे।

Vivo स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने Android 17 पर बेस्ड अपने नए OriginOS 7 अपडेट की रोलआउट टाइमलाइन का खुलासा कर दिया है। यानी अब Vivo यूजर्स को यह जानने का मौका मिल गया है कि उनके फोन में नया Software Update कब तक पहुंच सकता है। कंपनी की लिस्ट में Vivo X Series के साथ V, S, T और Y Series के कई स्मार्टफोन शामिल हैं। OriginOS 7 का रोलआउट अक्टूबर 2026 के आखिर से शुरू होने वाला है। सबसे पहले Vivo X Series के चुनिंदा फोन को अपडेट मिलेगा। इसके बाद नवंबर और दिसंबर में और मॉडल इस लिस्ट में जुड़ेंगे। V, S, T और Y Series के कई फोन को जनवरी और फरवरी 2027 तक नया Software Update मिलने की उम्मीद है।

नया OriginOS 7 सिर्फ फोन का लुक बदलने वाला अपडेट नहीं है। इसमें नए एनीमेशन, बेहतर मल्टी-टास्किंग, AI बेस्ड फीचर्स, Jovi AI Assistant में सुधार और नए Always-On Display Themes दिए गए हैं। कंपनी ने फ्लूइड मोशन और स्प्रिंग एनीमेशन जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे फोन पर स्क्रॉलिंग और दूसरे काम ज्यादा स्मूथ महसूस हो सकते हैं।

Vivo OriginOS 7 Update: आपके फोन में कब आएगा?

OriginOS 7 पाने वाला पहला बैच Vivo की X Series से होगा। अक्टूबर 2026 के आखिर में इन फोन को अपडेट मिलने की टाइमलाइन दी गई है:

Vivo X Fold 5

Vivo X300 Pro

Vivo X300 Ultra

Vivo X300 FE

यानी अगर आपके पास इन पांच में से कोई फोन है, तो सबसे पहले OriginOS 7 पाने वालों में आपका नाम शामिल है।

नवंबर में इन Vivo फोन की बारी

नवंबर 2026 के मध्य में OriginOS 7 का अपडेट X Series के कुछ और फोन तक पहुंचेगा। इस बैच में:

Vivo X200 Pro

Vivo X200 FE

Vivo X200T शामिल हैं।

दिसंबर में इन फोन को मिलेगा OriginOS 7

दिसंबर 2026 के मध्य में अपडेट की लिस्ट और बड़ी हो जाएगी। इस दौरान X Series के साथ V Series के भी कई फोन शामिल होंगे। इस बैच में Vivo X Fold 3 Pro, Vivo X100 Pro और Vivo X100 के अलावा Vivo V70, V70 Elite, V70 FE, V60 और V60e शामिल हैं। इसके बाद दिसंबर 2026 के आखिर में Vivo V50 और Vivo V50e को OriginOS 7 मिलने की टाइमलाइन दी गई है।

जनवरी 2027 में इन Vivo फोन को मिलेगा अपडेट

जनवरी में OriginOS 7 की लिस्ट काफी लंबी हो जाती है। जनवरी 2027 के आखिर तक Vivo V40 और V40 Pro के अलावा S, T और Y Series के कई फोन को अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसमें Vivo S2 और S2 FE शामिल हैं। T Series में T5 5G, T5 Pro 5G, T5x 5G, T4 Ultra, T4 Pro, T4 5G, T4R 5G और T3 Ultra को लिस्ट किया गया है। वहीं Y Series से Vivo Y51 Pro 5G को इस बैच में जगह मिली है।

फरवरी 2027 तक इन फोन को मिलेगा अपडेट

OriginOS 7 का यह रोलआउट फरवरी 2027 के आखिर तक जारी रहेगा। इस चरण में Vivo V30, V30 Pro, V30e और V40e को अपडेट मिलेगा। इसके अलावा Vivo Y400 5G, Y400 Pro 5G और Y31 Pro 5G भी इस लिस्ट में शामिल हैं। T Series से Vivo T4X 5G को अपडेट मिलने की टाइमलाइन दी गई है।

OriginOS 7 अपडेट के बाद क्या-क्या नया मिलेगा

OriginOS 7 में फोन के इंटरफेस और एनीमेशन को काफी बदला जाएगा। OriginOS 7 में Origin Workbench नाम का फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स अलग-अलग ऐप्स के बीच आसानी से काम कर सकेंगे। नए OriginOS में AI को भी जगह दी गई है। Vivo के मुताबिक Jovi AI Assistant फोन और PC के बीच काम करने में मदद कर सकता है। यह Files को पढ़कर जरूरी जानकारी निकाल सकता है और यूजर के लिए कुछ काम आसान कर सकता है। OriginOS 7 में AI Reader Mode, AI Search और Call से जुड़े AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN