Home rss business hindi बाजार गिरा, फिर भी 9% उछला ये शेयर; ₹800 के पार जाएगा...

बाजार गिरा, फिर भी 9% उछला ये शेयर; ₹800 के पार जाएगा स्टॉक, आपका है दांव?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • RIIL (Reliance Industrial Infrastructure) के शेयर में बुधवार को बाजार की कमजोरी के बावजूद करीब 9% की तेजी आई और स्टॉक ₹740 तक पहुंच गया
  • हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि ₹720-₹800 का जोन शेयर के लिए अहम रेजिस्टेंस है
  • ₹800 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग मिलने पर ₹900 तक तेजी की संभावना बन सकती है

RIIL (Reliance Industrial Infrastructure) के शेयरों में बुधवार 7 अक्टूबर को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। बाजार में कमजोरी के बावजूद BSE पर स्टॉक करीब 9% तक चढ़ गया। यह शेयर ₹682 पर खुला और कुछ ही समय में 8.7% उछलकर ₹740 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को भी इसमें तेजी आई थी। खास बात यह रही कि बुधवार को स्टॉक में कारोबार की मात्रा सामान्य से 5 गुना से ज्यादा रही। हालांकि, इस तेजी के बावजूद शेयर अभी अपने 52-वीक के हाई लेवल से काफी नीचे है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

सालभर में 13% गिरा शेयर

RIIL का शेयर इस साल अब तक करीब 13% कमजोर हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स (Sensex) में भी करीब 14% की गिरावट आई है, यानी कंपनी के शेयर का प्रदर्शन व्यापक बाजार की कमजोरी के करीब रहा है। स्टॉक ने 8 अक्टूबर 2025 को ₹963.65 का 52-वीक का हाई बनाया था, जबकि 30 मार्च 2026 को यह गिरकर ₹620.50 के 52-वीक के निचले स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, अक्टूबर में अब तक शेयर करीब 6% ऊपर है। इससे पहले सितंबर में इसमें लगभग 10% की गिरावट आई थी।

Q1 में घटा कंपनी का मुनाफा

कंपनी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस की बात करें तो RIIL की कुल आय Q1FY27 में सालाना आधार पर 18.4% घटकर ₹14.92 करोड़ रह गई। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹18.28 करोड़ थी। कंपनी के अनुसार कुछ फिक्स्ड-टर्म कॉन्ट्रैक्स पूरे होने का असर आय पर पड़ा। वहीं, तिमाही में नेट प्रॉफिट 8.4% घटकर ₹2.84 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा ₹3.10 करोड़ था।

₹720-₹780 का जोन अहम

AT रिसर्च एंड रिस्क मैनेजर के फाउंडर और एनालिस्ट आदित्य ठुकराल के मुताबिक, RIIL जनवरी 2024 में बने मल्टी-ईयर हाई के बाद से लगातार करेक्शन में है। उनके अनुसार मौजूदा तेजी को अभी ट्रेंड बदलने की पुष्टि के तौर पर नहीं देखा जा सकता। स्टॉक प्रमुख EMA के नीचे कारोबार कर रहा है और अब ₹720-₹780 के रेजिस्टेंस जोन के करीब पहुंच रहा है। उनका मानना है कि इस सेक्टर में तेजी पर बिकवाली देखने को मिल सकती है। मौजूदा निवेशकों के लिए उन्होंने इसी जोन के आसपास एग्जिट पर विचार करने की बात कही है।

शेयर परफॉर्मेंस

शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 7 अक्टूबर, बुधवार को इस स्टॉक में NSE पर तेजी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक (01:03PM) पर कंपनी के शेयर 4.94% तेजी के साथ 715.40 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

₹800 के ऊपर क्लोजिंग से बदल सकता है सेटअप

ग्लोब कैपिटल मार्केट (Globe Capital Market) के AVP-रिसर्च विपिन कुमार के मुताबिक, RIIL ने ₹650-₹600 के सपोर्ट जोन से बाउंस बैक (Bounce Back) शुरू किया है। हालांकि, इस तेजी के सामने ₹785-₹800 का जोन महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस बन सकता है। उनके अनुसार अगर शेयर ₹800 के ऊपर निर्णायक क्लोजिंग देता है, तो यह पॉजिटिव संकेत होगा और मीडियम टर्म में ₹900 तक पहुंचने की संभावना बन सकती है। दूसरी ओर नीचे की तरफ ₹650 का स्तर अहम सपोर्ट बना हुआ है। इसलिए मौजूदा तेजी में निवेशकों को अगले रेजिस्टेंस और सपोर्ट स्तरों पर नजर रखनी होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN