Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Gold Rate Today: सोना खरीदने वालों के लिए 7 अक्टूबर का दिन थोड़ी राहत लेकर आया है
- घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट देखने को मिली
- बुलियन मार्केट के सोने का भाव 1,900 रुपये की गिरावट आई है
- 24 कैरेट सोने का दाम 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है
Gold Rate Today: सोना खरीदने वालों के लिए 7 अक्टूबर का दिन थोड़ी राहत लेकर आया है। घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट देखने को मिली। बुलियन मार्केट के सोने का भाव 1,900 रुपये की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का दाम 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है। ऐसे में अगर आप दिवाली से पहले सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज के ताजा भाव जरूर जान लें। दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार में जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का क्या भाव है, यहां जानें।
सोने-चांदी के भाव में गिरावट
बुधवार 7 अक्टूबर को भारतीय रिटेल मार्केट में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमतों में भी कमजोरी रही। MCX पर सुबह सोना 0.33 फीसदी गिरकर 1,49,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं MCX सिल्वर फ्यूचर्स करीब 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 2,26,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी। स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी गिरकर 4,150.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी 0.2 फीसदी की गिरावट रही।
क्यों गिर रहा है सोना?
सोने की कीमतों पर इस समय अमेरिका और ईरान के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर देखने को मिल रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास ईरान की ओर से टैंकरों पर हमले बढ़ने की खबरों के बीच तेल निर्यात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
7 अक्टूबर को बड़े शहरों में सोने का भाव
मुंबई में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,350 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,970 रुपये प्रति 10 ग्राम
दिल्ली में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,870 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,230 रुपये प्रति 10 ग्राम
बिहार में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,210 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,860 रुपये प्रति 10 ग्राम
यूपी में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,320 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,460 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,560 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,610 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,320 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,470 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 और 22 कैरेट में क्या अंतर?
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर ज्वैलरी बनाने में होता है। 22 कैरेट सोना ज्यादा मजबूत होता है, इसलिए गहनों के लिए इसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ज्वैलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, GST और अन्य शुल्क अलग से जुड़ सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




