Home rss business hindi कर्ज-मुक्त का मिला दर्जा, कारोबार भी चमका, पेनी स्टॉक में आई तूफानी...

कर्ज-मुक्त का मिला दर्जा, कारोबार भी चमका, पेनी स्टॉक में आई तूफानी तेजी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर गुरुवार को BSE में 7% से अधिक की तेजी के साथ 14.15 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेजी आई है
  • पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने कर्ज-मुक्त दर्जा भी हासिल कर लिया है

पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर में गुरुवार को तूफानी तेजी आई है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 14.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद पीसी ज्वैलर के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने अपना पूरा लोन चुकाकर कर्ज-मुक्त का दर्जा भी हासिल कर लिया है। पीसी ज्वैलर अपने शेयर का 10 टुकड़ों में बंटवारा भी कर चुकी है।

कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में 28% की ग्रोथ
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने बताया है कि अच्छी कंज्यूमर डिमांड की वजह से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका बिजनेस परफॉर्मेंस मजबूत रहा है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना 28 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है, जो कि मजबूत बिजनेस मोमेंटम को दिखाता है। पीसी ज्वैलर ने बताया है कि उसे तिमाही के दौरान अपने आउटस्टैंडिंग एक्सपोर्ट कर्जदारों से करीब 142 करोड़ रुपये मिले हैं।

कंपनी ने हासिल किया कर्ज-मुक्त दर्जा
30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही के दौरान पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने सभी बैंकों का बकाया कर्ज चुकाकर कर्ज-मुक्त दर्जा (डेट-फ्री स्टेट्स) हासिल किया है। कंपनी ने अपने सभी रिपेमेंट्स तय तारीख से पहले किए हैं। कंपनी पर कोई बकाया उधारी नहीं है, जिससे भविष्य में कंपनी को इंटरेस्ट कॉस्ट की बचत होगी, जो कि कंपनी के मुनाफे और बैलेंस शीट पर पॉजिटिव असर डालेगी।

6 महीने में 50% उछले पीसी ज्वैलर के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) के शेयरों में 6 महीने में 50 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि के दौरान 9.43 रुपये से बढ़कर 14.15 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों में 4 महीने में करीब 60 पर्सेंट का उछाल आया है। पीसी ज्वैलर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 14.87 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 7.45 रुपये है।

10 टुकड़े में अपना शेयर बांट चुकी है कंपनी
पीसी ज्वैलर लिमिटेड अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। ज्वैलरी कंपनी ने दिसंबर 2024 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। पीसी ज्वैलर लिमिटेड अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2017 में अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN