Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Nana Patekar के वो 3 यादगार रोल, जिनकी वजह से एक्टर ने...

Nana Patekar के वो 3 यादगार रोल, जिनकी वजह से एक्टर ने जीते नेशनल अवॉर्ड

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/nana_patekar_08_10_01_1791448725406_YZik_1791448728948_j86V_7c169688-0b1b-4605-b05d-bdc383d9fe5e_9fXu.png

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर एक शानदार एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर में तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे। आइए जानते हैं नाना पाटेकर को किन-किन फिल्मों के लिए मिले नेशनल अवॉर्ड। 

नाना पाटेकर का आज सुबह निधन हो गया है। नाना पाटेकर एक शानदार एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए जो आज भी लोगों के जहन में जिंदा हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी मजबूत थी कि जब भी वो पर्दे पर आते थे हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते थे। उन्होंने अपने करियर में तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे। आइए जानते हैं नाना पाटेकर को किन-किन फिल्मों के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड।

1. परिंदा

फिल्म के बारे में: साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म परिंदा के लिए नाना पाटेकर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में नाना पाटेकर ने ‘अन्ना’ का किरदार निभाया था। अन्ना एक गैंगस्टर होता है जो अपने गैर-कानूनी कामों को छिपाने के लिए तेल की एक फैक्ट्री चलाता है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में नाना पाटेकर के साथ अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर और सुरेश ओबरॉय जैसे कलाकार नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता ने एक्टर को बताया ‘Evil Dead’, निधन पर बोलीं- अब मुझे चिंता हो रही है कि…

2. क्रांतिवीर

फिल्म के बारे में: साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म क्रांतिवीर के लिए नाना पाटेकर ने प्रताप नारायण तिलक का किरदार निभाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। प्रताप तिलक आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले भीष्म नारायण तिलक के पोते होते हैं। प्रताप जुआ खेलने लगता है और इस वजह से उसके दादा पर हमला होता है और उनकी मौत हो जाती है। प्रताप की मां उसे घर और गांव से निकाल देती है। इसके बाद प्रताप मुंबई की एक चॉल में आकर रहने लगता है। इस फिल्म का डायलॉग- आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने.. यूजर्स के बीच काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। नाना पाटेकर के अलावा इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया, परेश रावल और ममता कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को मेहुल कुमार ने डायरेक्ट किया था।

ये भी पढ़ें: PM मोदी, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख समेत सितारों ने दी श्रद्धांजलि

3. अग्नि साक्षी

फिल्म के बारे में: साल 1996 में रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म अग्नि साक्षी में नाना पाटेकर नेगेटिव किरदार में नजर आए थे। नाना पाटेकर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में नाना पाटेकर ने विश्वनाथ का किरदार निभाया था। विश्वनाथ अपनी पत्नी को काफी मारता-पीटता था। एक दिन मधु एक घटना के बाद विश्वनाथ के चंगुल से बाहर निकल जाती है। वो अपनी पहचान बदलकर रहने लगती है। मधु अब शुभांगी बन चुकी है, और दूसरी शादी कर लेती है। पर विश्वनाथ एक बार फिर मधु की जिंदगी में वापस आता है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है। फिल्म में नाना पाटेकर के अलावा मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, रवि बहल, दिव्या दत्ता और आलोकनाथ जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म को पार्थो घोष ने डायरेक्ट किया था।

ये भी पढ़ें: Nana Patekar के साथ फिल्म सेट पर हुआ था बड़ा हादसा, पेट में घुस गया था चाकू और फिर…

कब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?

नाना पाटेकर का आज यानी 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में निधन हुआ। कार्डियक अरेस्ट की वजह से नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कहा। नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के पुणे में उनके फार्महाउस पर किया जाएगा। इसके अलावा यह भी रिपोर्ट आई है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर से फोन पर बात की। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को बताया कि सरकार राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN