Source :- LIVE HINDUSTAN
नवरात्रि के पावन दिन 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इन दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है और पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है। आप बेटी की फोटो को AI की मदद से मां शैलपुत्री के दिव्य रूप में बना सकते हैं। यहां कुछ प्रॉम्प्ट दिए गए हैं।
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना होती है। अगर आप इस खास मौके पर अपनी बिटिया की तस्वीर को मां शैलपुत्री के दिव्य रूप में देखना चाहते हैं तो AI की मदद से तस्वीर बना सकते हैं। आजकल ChatGPT और Gemini जैसे AI टूल्स की मदद से सामान्य फोटो को अलग-अलग थीम और लुक में आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बस अपनी बेटी की फोटो अपलोड करके सही AI प्रॉम्प्ट देना होगा। यहां हम आपके लिए 7 ऐसे हिंदी प्रॉम्प्ट्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बिटिया की फोटो को मां शैलपुत्री के सुंदर रूप में क्रिएट कर सकते हैं।
1. पारंपरिक मां शैलपुत्री का रूप
प्रॉम्प्ट- इस बच्ची की दी गई फोटो को मां शैलपुत्री के दिव्य रूप में बदलें। चेहरे की मासूमियत और पहचान को बिल्कुल वैसा ही रखें। बच्ची को सफेद रंग की पारंपरिक साड़ी पहनाएं। सिर पर सुंदर मुकुट और आभूषण हों। एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल का फूल दिखाएं। पीछे सुंदर हिमालय का शांत और दिव्य वातावरण हो।
2. हिमालय की गोद में मां शैलपुत्री
प्रॉम्प्ट- मेरी बेटी की इस फोटो को मां शैलपुत्री के रूप में बदलें। बच्ची को हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों के बीच दिव्य रूप में दिखाएं। वह सफेद रंग की पारंपरिक साड़ी और सुनहरे आभूषण पहने हो। सिर पर सुंदर मुकुट हो और हाथ में त्रिशूल व कमल का फूल हो। चेहरे पर हल्की मुस्कान और दिव्य आभा हो। पूरी फोटो रियल लगे।
3. नंदी पर सवार मां शैलपुत्री
प्रॉम्प्ट- इस बच्ची की फोटो का चेहरा और मासूमियत बनाए रखते हुए उसे मां शैलपुत्री के दिव्य स्वरूप में बदलें। बच्ची को सफेद नंदी पर बैठा हुआ दिखाएं। उसने सफेद रंग की पारंपरिक पोशाक मुकुट और सुंदर आभूषण पहने हों। हाथ में त्रिशूल और कमल का फूल हो। पीछे हिमालय और हल्की सुनहरी दिव्य रोशनी दिखाई दे।
4. फूलों से सजा दिव्य रूप
प्रॉम्प्ट- इस बच्ची की फोटो को मां शैलपुत्री के सुंदर और मनमोहक स्वरूप में बदलें। बच्ची को सफेद रंग की पारंपरिक पोशाक पहनाएं और सुंदर मुकुट व आभूषण दें। उसके चारों ओर रंग-बिरंगे फूलों की सजावट हो। पीछे मंदिर जैसा शांत और साफ वातावरण हो। चेहरे पर मासूम मुस्कान और चारों ओर हल्की दिव्य रोशनी हो। तस्वीर फोटो-रियलिस्टिक और बेहद खूबसूरत हो।
5. मंदिर के बीच मां शैलपुत्री
प्रॉम्प्ट- मेरी बेटी की दी गई तस्वीर को मां शैलपुत्री के रूप में बनाएं। बच्ची को एक भव्य और सुंदर मंदिर के अंदर बैठा हुआ दिखाएं। उसने सफेद रंग की पारंपरिक साड़ी सुनहरे आभूषण और मुकुट पहना हो। हाथ में त्रिशूल और कमल का फूल हो। मंदिर में दीपक जल रहे हों और वातावरण में हल्की सुनहरी रोशनी हो। बच्ची का चेहरा बिल्कुल वास्तविक और उसकी पहचान बरकरार रहे।
6. राजसी और भव्य लुक
प्रॉम्प्ट- इस बच्ची को मां शैलपुत्री के राजसी और दिव्य स्वरूप में बदलें। चेहरे के फीचर्स और मासूमियत को बरकरार रखें। उसे सफेद रंग की पारंपरिक पोशाक सुंदर मुकुट हार कंगन और अन्य पारंपरिक आभूषण पहनाएं। हाथ में त्रिशूल और कमल का फूल हो। पीछे सुनहरी आभा और हिमालय का सुंदर दृश्य हो। फोटो भक्तिमय और रियलिस्टिक हो।
7. नवरात्रि स्पेशल फोटोशूट
प्रॉम्प्ट- इस बच्ची की फोटो को नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के रूप में एक खूबसूरत फोटोशूट की तरह तैयार करें। बच्ची का चेहरा उम्र और मासूमियत बिल्कुल प्राकृतिक रखें। उसे सफेद रंग की पारंपरिक साड़ी सुनहरे आभूषण और सुंदर मुकुट पहनाएं। हाथ में त्रिशूल और कमल का फूल हो। पीछे दीपक फूलों की सजावट और हल्की दिव्य रोशनी हो। तस्वीर भारतीय संस्कृति और नवरात्रि की भव्यता को दर्शाए और पूरी तरह नेचुरल लगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



