Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार नाना पाटेकर के निधन से टूटी राखी सावंत, कहा- ‘हॉर्न ओके प्लीज’...

नाना पाटेकर के निधन से टूटी राखी सावंत, कहा- ‘हॉर्न ओके प्लीज’ मूवी का गाने करने के लिए मुझे कहा था मेरी इज्जत बचा ले…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/Nana_Patekar_rakhi_sawant__1791465288108_5DlS_1791465298809_w3rg_5c64b258-b3bf-4e88-91e3-d2f3c6a2a620_DxvA.jpg

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत भी ने नाना पाटेकर के निधन से बुरी तरह टूट गई हैं। राखी ने बताया कि उनकी मां के निधन के बाद नाना ने उन्हें कॉल किया था।

आज का दिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद मनहूस रहा। आज यानी शुक्रवार 8 अक्टूबर को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का निधन हो गया है। नाना की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। नाना के निधन से हर कोई सदमें में । स्टार्स और फैंस हर कोई नाना के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, कई स्टार्स नाना से जुड़ी पुरानी बातें भी शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत भी ने नाना पाटेकर के निधन से बुरी तरह टूट गई हैं। राखी ने बताया कि उनकी मां के निधन के बाद नाना ने उन्हें कॉल किया था। साथ ही फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ को लेकर बात की।

‘मेरा नाना चला गया’

राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत पपराजी से बात करते हैं कहती हैं, ‘मेरा नाना चला गया।’ इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या अपने उनके साथ कभी काम किया। इस पर राखी ने कहा ‘वो मेरे बहुत अच्छे मित्र थे। मेरी मां के गुजरने के बाद उनका फोन आया था। कहा था डरो मत राखी मैं हूं।’

तनुश्री के फिल्म छोड़ने के बाद मुझे कॉल किया था

नाना के साथ काम करने को लेकर राखी सावंत ने कहा, ‘मैंने उनके साथ ‘हॉर्न ओके प्लीज’ मूवी में काम किया। 104 बुखार था मुझे, जब वो (तनुश्री दत्ता) सेट छोड़कर भाग गई थी।’ राखी ने आगे कहा, ‘नाना पाटेकर जी का फोन आया था राखी मेरी इज्जत बचा लो। मैंने पूछा क्या हुआ तब उन्होंने सेट पर हुई पूरी कहानी बताई और कहा कि एक गाना करना है आ जा जल्दी। मैंने कहा कि मुझे 104 बुखार है। इस पर नाना ने कहा कि अरे शेरनी तू जा आ जल्दी से। मैंने इतने बुखार में जाकर उस गाने को किया।’

हिंदी-मुस्लिम में कभी फर्क नहीं किया

राखी ने आगे कहा, ‘इतना नेक इंसान था वो। नींद से उठी तो मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि मेरा नाना नहीं रहा इस दुनिया में। शेर था, छावा था, बिंदास महाराष्ट्र की शान। हिंदी-मुस्लिम में कभी फर्क नहीं किया उस आदमी ने। अभी छोटे बच्चे को अजान दी।’ ये बात कहते हुए राखी के आंखों में आंसू थे। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या था ‘हॉर्न ओके प्लीज’ सेट का बवाल

तनुश्री दत्ता का आरोप था कि उन्हें फिल्म में एक सोलो (अकेले) आइटम सॉन्ग शूट करना था। लेकिन शूटिंग के वक्त अचानक नाना पाटेकर भी उस गाने का हिस्सा बन गए, जो कि ओरिजिनल स्क्रिप्ट या कॉन्ट्रैक्ट में नहीं था। इसी फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था। साल 2008 में हुए इस विवाद को भारत में #MeToo आंदोलन की शुरुआत माना जाता है। हालांकि, नाना ने इस सभी आरोपों को गलत बताया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN