Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/khff_1791467262656_Y2Gz_1791467273223_MaJk_85c4a290-420b-4d06-b007-fc2cb2db8bf5_L4KS.jpgआज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं जो हॉरर, सुपरनेचुरल और सस्पेंस से भरी है। इस सीरीज को देखने से पहले आप जान लें इसके बारे में।
ओटीटी पर कई तरह की सीरीज अवेलेबल हैं जैसे हॉरर, कॉमेडी, क्राइम, साइकोलॉजिकल थ्रिलर। अगर आप हॉरर और थ्रिलर सीरीज को पसंद करते हैं तो आपको हम एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं जिसमें हॉरर, थ्रिलर और सस्पेंस का ऐसा डोज है कि देखकर आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे।
कौनसी है सीरीज
इस सीरीज का नाम है खौफ। खौफ में एक यंग महिला मधु की स्टोरी दिखाई गई है जो ग्वालियर से दिल्ली शिफ्ट हुई है एक वुमन हॉस्टल में। मधु पहले से ही अपने साथ हुए एक बुरे सेक्सुअल असॉल्ट का ट्रॉमा झेलकर आई है।
हॉरर और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
अब मधु को मिलता है कमरा नंबर 333 जिसकी एक डार्क हिस्ट्री है। अब मधु को इस कमरे में क्या-क्या झेलना पड़ता है उसके लिए वह तैयार ही नहीं है। इस बीच उसकी बाकी होस्टलमेट्स से अनबन हो जाती है जो उसे जागरुक करने की कोशिश करते हैं क्योंकि उसे लगता है वही होस्टल की बाकी लड़कियां उसे परेशान कर रही हैं।
कहानी में एक के बाद एक ट्विस्ट
मधु को दूसरे निवासियों के विरोध का भी सामना करना पड़ता है और उसके अतीत के हमलावरों में से एक, नकुल, फिर से सामने आ जाता है।
इस बीच मधु के सामने उस शख्स की भी एंट्री होती है जिसने उसके साथ गलत किया था। इसके बाद कहानी में आते हैं बड़े ट्विस्ट और टर्न्स साथ ही हॉरर भी।
कैसी है सीरीज
इस सीरीज में हॉरर के साथ जबरदस्त सस्पेंस और ट्विस्ट-टर्न्स हैं। अगर आप इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो अकेले में बिल्कुल ना देखें। हर एपिसोड के साथ खौफ बढ़ता ही जाता है। इसका हर एपिसोड 43-50 मिनट लंबा है।
सीरीज की पूरी कास्ट
खौफ सीरीज को पंकज कुमार और सूर्या ने डायरेक्ट किया है। वहीं स्मिता सिंह ने इसे लिखा है। शो में मोनिका पंवार, रज कपूर, अभिषेक चौहान, गीतांजलि कुलकर्णी, शिल्पा शुक्ला, चुम दरांग और शालिनी वत्स हैं।
रजत कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन
सीरीज में जिनका सबसे बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन दिखा गया है वो हैं रजत कपूर। उनके किरदार में ही एक खौफनाक ट्रांसफॉर्मेशन और ट्विस्ट है।
कहां देख सकते हैं खौफ
अगर आप हिम्मत करके इस सीरीज को देखना चाहते हैं तो इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस सीरीज के 8 एपिसोड हैं।
कितनी है रेटिंग
खौफ की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.4 है। यह प्राइम वीडियो की पॉपुलर और सक्सेसफुल हॉरर साइकोलॉजिकल थ्रिलर में से एक है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




