Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Nana Patekar को याद कर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan, कौन बनेगा करोड़पति...

Nana Patekar को याद कर इमोशनल हुए Amitabh Bachchan, कौन बनेगा करोड़पति में दी श्रद्धांजलि

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/AMITABH_BACCHAN_NANA_PATEKAR_10_1791509555673_p06w_1791509562662_E1cB_9af49027-7fd4-4996-a719-b6c4ce311c4f_ldrb.png

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन से पूरा देश शोक में डूबा है। एक्टर अमिताभ बच्चन भी नाना पाटेकर के जाने से काफी दुखी नजर आए। बिग बी ने कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है। 

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। नाना पाटेकर के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन काफी इमोशनल हो गए। अमिताभ बच्चन ने नाना पाटेकर के उस जबरदस्त असर को याद किया जो न केवल फिल्म इंडस्ट्री के लोगों पर था, बल्कि हर उस शख्स पर था जिनके जीवन को नाना ने छुआ था।

नाना पाटेकर को अमिताभ बच्चन ने दी श्रद्धांजलि

गुरुवार को कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन ने कहा, “आपको नाना व्यक्तिगत रूप से मेरा नमन।” अमिताभ ने उस पल को याद किया जब नाना पाटेकर उनके शो पर आए थे।

नाना पाटेकर को बताया उत्कृष्ट समाज सेवक

अमिताभ बच्चन ने एपिसोड की शुरुआत नाना पाटेकर के निधन की खबर से की। उन्होंने कहा, “देवियों और सज्जनों, नाना पाटेकर जी का अचानक आज सुबह स्वर्गवास हो गया। एक अद्वितीय कलाकार, मित्र, शुभचिंतक, और एक उत्कृष्ट समाज सेवक हमारे बीच में नहीं रहे।”

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर के निधन से टूटी राखी सावंत, कहा- ‘हॉर्न ओके प्लीज’ मूवी का गाने करने के लिए मुझे कहा था मेरी इज्जत बचा ले…

अमिताभ बच्चन ने किया उनकी खूबियों का जिक्र

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, “ये न केवल भारतीय फिल्म उद्योग के लिए, बल्कि एक व्यक्तिगत तौर पर जिनका उनके साथ संपर्क हुआ, उसने हम सबको स्तब्ध कर दिया।” इसके बाद अमिताभ बच्चन ने नाना पाटेकर की उन खूबियों का जिक्र किया जो उन्हें सबसे अलग बनाती थीं।

नाना पाटेकर के बारे में क्या बोले अमिताभ बच्चन?

कौन बनेगा करोड़पति होस्ट ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ” कुछ लोग हमारे जीवन से चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनका परोपकार, उनकी सिखाई हुई सीख हमारे भीतर रह जाती है। नाना उन्हीं लोगों में से एक थे।” उन्होंने आगे कहा, “आपको नाना व्यक्तिगत रूप से मेरा नमन। और आपकी उस कला को प्रणाम, जिसे आपने पूरी ईमानदारी से जिया और हम सबको समर्पित किया है।”

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर की टॉप 7 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में, 8.8 वाली ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर लाई थी सैलाब

पुणे में हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का निधन गुरुवार सुबह गोवा में हुआ। उनके निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया। अक्षय कुमार, सलमान खान, शाहरुख खान समेत अन्य सेलेब्स ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। नाना पाटेकर का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। गुरुवार को ही नाना पाटेकर का निधन हुआ। पुणे के पास डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार हुआ। उनकी पत्नी नीलकांति पाटेकर और बेटे मल्हार पाटेकर ने मुखाग्नि दी।

नाना पाटेकर की यादगार फिल्में

नाना पाटेकर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में तमाम फिल्में कीं। हर फिल्म में उनका खास अंदाज नजर आया। उन्होंने अपने करियर में तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे। उनके कुछ यादगार फिल्मों की बात करें तो उसमें परिंदा, क्रांतिकारी, वेलकम, अग्नि साक्षी, तिरंगा, प्रहार, अपहरण और राजनीति जैसी फिल्में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर गोवा में क्यों थे? एक्टर का 4 अक्टूबर का वीडियो आया सामने

नाना पाटेकर के परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम नीलकांति पाटेकर था। दोनों की शादी 1978 में हुई थी। नीलकांति बैंक में अधिकारी के तौर पर काम कर चुकी थीं और थिएटर से भी जुड़ी रही थीं।शादी के बाद भी उन्होंने नाना के संघर्ष के दौर में उनका साथ दिया। हालांकि, बाद में दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। नाना ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि अलग रहने के बावजूद दोनों के बीच सम्मान और अच्छे रिश्ते बने रहे। नाना पाटेकर के बेटों की बात करें तो उनका छोटे बेटे का नाम मल्हार है। मल्हार फिल्ममेकिंग से जुड़े हुए हैं। वहीं, नाना पाटेकर के बड़े बेटे का नाम दुर्वास था। ढाई साल की उम्र में दुर्वास ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN