Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामानंद सागर के ‘राम-सीता’ 39 साल बाद फिर आ रहे हैं साथ!...

रामानंद सागर के ‘राम-सीता’ 39 साल बाद फिर आ रहे हैं साथ! OTT पर होगा फिल्म का धमाका

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/arun_govil_deepika_1791506189324_nDIz_1791506192901_yq6Z_91d81455-6a69-4a48-8681-dc7cf1536efc_kpMp.png

रामानंद सागर की रामायण में राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिर पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इस बार भी दोनों पति-पत्नी के रोल में दिखाई पड़ेंगे।  

रामानंद सागर की रामायण में राजा राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया, 39 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। नवंबर में रामायण की रिलीज से दो दिन पहले ये फिल्म रिलीज होगी। हालांकि, ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर दस्तक देगी।

क्या है ‘राम’ और ‘सीता’ की अपकमिंग फिल्म का नाम?

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का नाम ‘नोटिस’ होगा। ‘नोटिस’ प्रदीप गुप्ता के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म होगी। प्रोड्यूसर-एक्टर आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी के अनुसार, ‘नोटिस’ में दोनों एक्टर्स को राम और सीता के आधुनिक रूप में दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें: रामायण की रिलीज डेट से एक दिन पहले फिल्म देख सकते हैं फैंस, जानें कैसे

क्या होगा फिल्म का प्लॉट?

रघुवंशी ने कहा, “फिल्म की कहानी का केंद्र एक 150 साल पुरानी दुकान है। जिन लोगों ने विकास के कारण अपने घर या दुकानें खो दी हैं, वे इससे खुद को जोड़ पाएंगे। राम और सीता से बेहतर इस कहानी को कौन सुना सकता है? जहां सच और झूठ के बीच लड़ाई हो, वहां राम और सीता की जोड़ी का होना जरूरी है। आप इसे आज की रामायण कह सकते हैं।”

कहां रिलीज होगी अरुण और दीपिका की ये फिल्म?

नोटिस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म WAVES पर रिलीज की जाएगी। WAVES प्रसार भारती की सरकारी OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को नवंबर 2024 में IFFI गोवा में लॉन्च किया गया था। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि वो ओटीटी पर इस फिल्म की रिलीज को कहा, “हमें एक अच्छी ओटीटी रिलीज चाहिए थी और WAVES का सब्सक्राइबर बेस अच्छा है। दर्शक जो सिनेमाघरों में जाते हैं, उनका माइंडसेट शहरी है, लेकिन अरुण जी और दीपिका जी के फैंस टीवी से आते हैं। हमने सोचा कि मोबाइल के जरिए फिल्म को लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि पूरा देश हमारी कहानी और उनकी जोड़ी को पसंद कर सके। इसकी सूचना 36 सैटेलाइट चैनलों पर भी दिखाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की रामायण पर मुकेश खन्ना को आया गुस्सा, बोले- राम को शाहरुख और अमिताभ बना दिया

राजा राम के बाद दशरथ के किरदार में नजर आएंगे अरुण गोविल

‘नोटिस’ के अलावा, अरुण गोविल की फिल्म रामायण भी नवंबर में रिलीज होगी। रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब नितेश तिवारी की रामायण में राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे।

रामायण में नजर आएंगे ये सितारे

रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभाएंगी। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और अरुण गोविल के अलावा फिल्म में यश, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रकुलप्रीत सिंह, शीबा चड्ढा और विवेक ओबरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रामायण में लंका दहन वाले सीन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, मेकर्स ने खेला बड़ा दांव

रामानंद सागर की रामायण के बारे में

रामानंद सागर की रामायण की बात करें तो ये टीवी सीरियल 1987 से 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। रामायण देश के सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स में से एक है। राम और सीता के रूप में अरुण गोविल और दीपिका को इतना पसंद किया गया था कि पर्दे के बाहर भी लोग इन एक्टर्स को राम और सीता के रूप में ही देखते थे। वहीं, रामायण के लिए लोगों का जोश कुछ ऐसा था कि रविवार के दिन बाजारों में सुबह भीड़ नहीं दिखती थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN