Home - 12 इंच तक स्क्रीन वाले तीन नए टैबलेट लाया Amazon, मिलेगी लंबी...

12 इंच तक स्क्रीन वाले तीन नए टैबलेट लाया Amazon, मिलेगी लंबी बैटरी लाइफ और हैवी रैम; कीमत इतनी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Amazon ने वैश्विक स्तर पर तीन नए टैबलेट मॉडल Amazon Alexa Tablet 8, Alexa Tablet 11 और Alexa Tablet 12 Pro को लॉन्च किया है। इन टैबलेट में 12 इंच तक स्क्रीन मिलती है। इनमें एक खास Kindle Sanctuary मोड है, जो 20 घंटे तक पढ़ने की सुविधा देता है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Amazon ने दुनिया भर में अपने Amazon Alexa टैबलेट लाइनअप को लॉन्च किया है, जिसमें गूगल प्ले स्टोर के जरिए ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इस नई रेंज में Amazon Alexa Tablet 8, Alexa Tablet 11 और Alexa Tablet 12 Pro शामिल हैं। ये तीनों टैबलेट Alexa+ AI के साथ आते हैं और मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट पर चलते हैं, साथ ही इनमें 8GB तक रैम दी गई है। दावा है कि इनमें एक खास ‘Kindle Sanctuary’ मोड है, जो 20 घंटे तक पढ़ने की सुविधा देता है। अमेजन एलेक्सा टैबलेट 12 प्रो में 2.5K रिजॉल्यूशन वाले दो डिस्प्ले ऑप्शन मिलते हैं। यह टैबलेट मैग्नेटिकली अटैच होने वाले Pro कीबोर्ड और USI 2.0 Pro पेन को सपोर्ट करता है। कितनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत, चलिए बताते हैं…

Amazon Alexa Tablet 8 के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 229.99 डॉलर (लगभग 19,300 रुपये) है।

amazon alexa tablet 8

इतनी है अलग-अलग मॉडल की शुरुआती कीमत

– Amazon Alexa Tablet 8 के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 229.99 डॉलर (लगभग 19,300 रुपये) है। यह ग्रेफाइट, रोजेट और टील कलर्स में उपलब्ध है।

– Alexa Tablet 11 के 8GB रैम + 64GB वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 329.99 डॉलर (लगभग 27,700 रुपये) है। यह मॉडल ग्रेफाइट, एमेथिस्ट और माचा कलर्स में लॉन्च किया गया है।

– सबसे महंगा Amazon Alexa Tablet 12 Pro (8GB रैम + 128GB स्टोरेज) 499.99 डॉलर (लगभग 42,000 रुपये) का है। नैनोमैट डिस्प्ले वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 549.99 डॉलर (लगभग 46,000 रुपये) है। यह ग्रेफाइट शेड में उपलब्ध है।

– Amazon ने नए टैबलेट के साथ Alexa Tablet Pro कीबोर्ड और Pro Pen भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 149.99 डॉलर (लगभग 14,000 रुपये) और 89.99 डॉलर (लगभग 8,000 रुपये) है।

– ये तीनों मॉडल आज से सीधे Amazon और Best Buy व Target जैसे चुनिंदा रिटेल पार्टनर के जरिए खरीदे जा सकते हैं। नॉर्थ अमेरिका में इनकी शिपिंग 14 अक्टूबर से शुरू होगी, और इसके बाद 19 अक्टूबर से यूरोप के बाजारों में इनकी बिक्री शुरू होगी।

amazon alexa tablet 8

Amazon Alexa Tablet 12 Pro की खासियत

सभी नए अमेजन एलेक्सा टैबलेट एंड्रॉयड पर चलते हैं और इनमें गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस मिलता है। इनमें एक खास ‘Kindle Sanctuary’ मोड है, जो 20 घंटे तक पढ़ने की सुविधा देता है। इनमें ऑन-स्क्रीन इंटेलिजेंस और हैंड्स-फ़्री लाइव सेशन के साथ इन-बिल्ट Alexa+ की सुविधा है। साथ ही, यूजर्स Prime Video, Audible और Amazon Music का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमेजन एलेक्सा टैबलेट 12 प्रो स्टैंडर्ड डिस्प्ले और नैनोमैट (Nanomatte) डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें चकाचौंध (glare) को कम करने के लिए एंटी-ग्लेयर कोटिंग दी गई है। कंपनी ने इस मॉडल के लिए फोटोलिथोग्राफी प्रोसेस पर कॉर्निंग के साथ पार्टनरशिप की है। इसमें 12-इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज, पिक्सेल डेंसिटी 280 पीपीआई और आस्पेक्ट रेशियो 3:2 है। Alexa Tablet 12 Pro ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है।

कैमरे की बात करें तोअमेजन एलेक्सा टैबलेट 12 प्रो में 13-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। टैबलेट में Wi-Fi 6E कनेक्टिविटी मिलती है। इसमें चार डॉल्बी एटमॉस (Dolby Atmos) स्पीकर हैं। दावा किया जाता है कि यह 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देता है।

अमेजन एलेक्सा टैबलेट 12 प्रो अमेजन एलेक्सा टैबलेट प्रो पेन और अमेजन एलेक्सा टैबलेट प्रो कीबोर्ड को सपोर्ट करता है। प्रो पेन एक यूएसआई 2.0 सक्रिय पेन है जिसमें दबाव की संवेदनशीलता के 4,096 स्तर, झुकाव का पता लगाने की सुविधा, मैग्नेटिक डॉकिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। एलेक्सा टैबलेट प्रो कीबोर्ड मैग्नेटिकली अमेजन एलेक्सा टैबलेट 12 प्रो से जुड़ जाता है और इसमें ब्लूटूथ पेयरिंग की कोई जरूरत नहीं होती।

Amazon Alexa Tablet 11 और Alexa Tablet 8 की खासियत

अमेजन एलेक्सा टैबलेट 11 में 11-इंच का 2.5K डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सेल डेंसिटी 276 पीपीआई और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज तक है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। यह मीडियाटेक 8189 चिपसेट पर चलता है और इसमें 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज है। इसमें डुअल Dolby Atmos स्पीकर्स भी हैं। एलेक्सा टैबलेट 11 के पिछले हिस्से में 8-मेगापिक्सेल का कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। दावा है कि यह टैबलेट एक बार चार्ज करने पर 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।

आखिर में, एंट्री-लेवल अमेजन एलेक्सा टैबलेट 8 में 8.7-इंच का डिस्प्ले है। यह भी उसी ऑक्टा-कोर मीडियाटेक 8189 चिपसेट पर चलता है और इसमें 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज है। इसमें वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी है। अमेजन एलेक्सा टैबलेट 8 में 8-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। दावा है कि यह 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।

आप Amazon पर मिल रहे इन Tablet पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN