Home - OnePlus और Oppo के इन Phones में आया नया अपडेट, मिलेंगे नए...

OnePlus और Oppo के इन Phones में आया नया अपडेट, मिलेंगे नए एनिमेशन और AI फीचर्स, लिस्ट में ये फोन शामिल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus और Oppo के चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 Open Beta भारत में उपलब्ध हो गया है। नए अपडेट में बदला हुआ डिजाइन, बेहतर एनिमेशन, AI Photo Editor, AI Notes और कॉल ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।

OnePlus और Oppo स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए नए सॉफ्टवेयर को आजमाने का मौका है। भारत में चुनिंदा फोन के लिए Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 Open Beta प्रोग्राम शुरू हो गया है। इसके जरिए यूजर्स कंपनी के नए सॉफ्टवेयर को आधिकारिक अपडेट आने से पहले इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्रोग्राम में OnePlus 15, OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s और OnePlus 13R जैसे फोन शामिल हैं। वहीं, Oppo Find X9 सीरीज के चुनिंदा मॉडल भी इस लिस्ट में हैं।

ColorOS 17 में फोन के इंटरफेस यानी स्क्रीन पर दिखने वाले डिजाइन में बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा एनिमेशन को बेहतर बनाने, ऐप्स को बैकग्राउंड में ज्यादा समय तक चलाए रखने और AI फीचर्स जोड़ने पर भी ध्यान दिया गया है। लेकिन यहां एक जरूरी बात है। यह अपडेट अभी Open Beta के तौर पर उपलब्ध है, यानी यह इसका शुरुआती टेस्ट वर्जन है। इसमें कुछ बग मिल सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को अप्लाई करना होगा अप्लाई करने का प्रोसेस आज 9 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 12 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

इन OnePlus और Oppo फोन को मिलेगा ColorOS 17 Beta

ColorOS 17 Open Beta के लिए भारत में चुनिंदा OnePlus और Oppo फोन को शामिल किया गया है। बीबूम की रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus के ये मॉडल इस ColorOS 17 Beta का पार्ट हैं:

OnePlus 15

OnePlus 15R

OnePlus 13

OnePlus 13s

OnePlus 13R

वहीं Oppo के इन फोन को भी बीटा प्रोग्राम में शामिल किया गया है:

Oppo Find X9

Oppo Find X9s

Oppo Find X9 Pro

Oppo Find X9 Ultra

ध्यान रखें कि किसी मॉडल का लिस्ट में होना ही अपडेट मिलने की गारंटी नहीं है। कंपनी चुनिंदा यूजर्स को ही इस प्रोग्राम में शामिल करेगी।

12 अक्टूबर तक करना होगा आवेदन

अगर आपका फोन इस लिस्ट में शामिल है, तो आप ColorOS 17 Open Beta के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए फोन की सेटिंग में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट वाले आप्शन पर जाना होगा। अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में Settings खोलें। इसके बाद Software & update या Software update के ऑप्शन पर जाएं। यहां ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें और Beta program चुनें। इसके बाद ColorOS 17 Open Beta का ऑप्शन दिखाई देने पर उसे चुनें।

ColorOS 17 अपडेट के बाद फोन में मिलेंगे ये फीचर्स

ColorOS 17 का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया Fluid Design है। इसमें स्क्रीन पर दिखने वाले आइकन, एनिमेशन और दूसरे इंटरफेस एलिमेंट को ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश की गई है। कंपनी ने फोन की परफॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए भी बदलाव किए हैं। ColorOS 17 में Aurora Engine और Tidal Engine नाम की तकनीकें दी गई हैं।

नए सॉफ्टवेयर में AI से जुड़े कई फीचर्स भी शामिल हैं। AI Photo Editor की मदद से तस्वीरों में बदलाव करने के ऑप्शन मिल सकते हैं। वहीं AI Notes नोट्स बनाने जैसे कामों में मदद कर सकता है। इसके अलावा लाइव कॉल ट्रांसलेशन का फीचर भी दिया गया है। यह अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करने वाले लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है। AI Call Anti-Fraud फीचर का मकसद धोखाधड़ी वाली कॉल को पहचानने में मदद करना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN