Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘सुशांत को परेशान करके मार डाला’, नाना पाटेकर के निधन के बाद...

‘सुशांत को परेशान करके मार डाला’, नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने निकाली भड़ास

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/09/1200x900/sushant_tanushree_1791534902287_zlkH_1791534906201_IPqc_e32a018f-cf08-444d-b74e-731ab19e5745_fSRj.png

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने खुलकर नाना पाटेकर के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नाना पाटेकर को लेकर काफी बातें की हैं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड पर सुशांत सिंह को मारने का आरोप लगाया। 

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद देशभर के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक्टर के निधन के बाद उनके प्रति खुलकर नाराजगी जाहिर कर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके बताया कि पांच साल तक उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा था। उन्होंने बताया कि कैसे उनके मीटू वाले केस को दबाया गया। इसी के दौरान, उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की।

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने लगाए गंभीर आरोप

दो घंटे लंबी इंस्टाग्राम वीडियो में तनुश्री दत्ता ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत भी लगभग उन्हीं चीजों से गुजरे थे, जो उन्होंने झेली थीं। नाना पाटेकर का सीधा नाम लिए बिना एक्ट्रेस ने कहा कि सुशांत सिंह को भी ऐसे ही परेशान करके मार डाला इन लोगों ने। उन्होंने इस वीडियो में ये भी दावा किया कि जब उन्होंने नाना पाटेकर के एनजीओ के बारे में सवाल उठाया, उसके बाद से उनके ऊपर जानलेवा हमले भी हुए। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह और दिशा सालियान का केस देख लो। दुनिया को पता है कि उनका मर्डर हुआ है। उन्होंने कहा कि ये कोई एक शैतान नहीं है, बहुत सारे शैतान हैं।

ये भी पढ़ें: मर गया तो कांड नहीं भूल सकते…नाना पाटेकर की मौत पर बोलीं तनुश्री दत्ता

वीडियो में तनुश्री दत्ता ने कहा, “हर किसी को अपने कर्मों का हिसाब देना पड़ता है। अगर कोई इंसान अकेले है तो ये मत सोचो कि वो अकेला है, भगवान जरूर है उसके साथ। और जब भगवान की लाठी चलती है तो ऐसे ही तेजी से काम होता है।”

तनुश्री ने बोला- मेरे लिए ये किसी चमत्कार से कम नहीं था

नाना पाटेकर के निधन को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, “मेरे लिए ये किसी चमत्कार से कम नहीं है, लेकिन मैं जश्न नहीं कर रही हूं। मुझे पता था ये एक इंसान नहीं था मुझे परेशान करने के पीछे इन लोगों का ग्रुप है बॉलीवुड में।”

ये भी पढ़ें: ‘क्या मरने के बाद उत्पीड़न करने वाला…’, तनुश्री दत्ता को मिला एक्ट्रेस संध्या मृदुल का साथ

सुशांत सिंह के निधन के बारे में क्या बोलीं तनुश्री दत्ता

सुशांत सिंह के निधन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “सुशांत सिंह को भी ऐसे परेशान कर के मार डाला इन लोगों ने। एक इंसान का काम थोड़ी था ना। हिरोइनों को परेशान करना…ये सब बहुत पुराने खिलाड़ी हैं, इन सब चीजों में।”

वाराणसी वाली घटना का किया जिक्र

इस वीडियो में तनुश्री दत्ता ने दिवंगत नाना पाटेकर पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर वही इंसान है जिसने वाराणसी में एक बच्चे को थप्पड़ मार दिया था। फिर मीडिया में बोला कि वो शूटिंग का हिस्सा था। बाद में बच्चे ने सच बताया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की बहुत सारी हिरोइनों के साथ नाना पाटेकर ने मारपीट की है। उन्होंने नाना पाटेकर को शैतान कहकर बुलाया।

ये भी पढ़ें: सुशांत और परवीन बाबी की मौत पर खुलकर बोलीं तनुश्री दत्ता, कहा- दिशा सालियान के मर्डर की फाइल पुलिस ने…

तनुश्री दत्ता ने कहा कि उनके बारे में जानबूझकर गलत बातें फैलाई गईं। उन्होंने कहा कि इन शैतानों को लोगों को अपनी बातों में फंसाना आता है। बता दें, तनुश्री दत्ता ने ये वीडियो इसलिए बनाया क्योंकि 08 अक्टूबर को नाना पाटेकर के लिए ईवल डेड शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद तनुश्री दत्ता को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इन कमेंट्स से परेशान होकर तनुश्री दत्ता ने वीडियो बनाया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN