Home - टचस्क्रीन MacBook का है इंतजार? इसी महीने लॉन्च कर सकता है ऐप्पल;...

टचस्क्रीन MacBook का है इंतजार? इसी महीने लॉन्च कर सकता है ऐप्पल; डिटेल लीक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple, 13 अक्टूबर के एक इवेंट होस्ट करने की तैयारी कर रही है, जिसकी टीजर भी सामने आया है। खबर है कि ऐप्पल इसी महीने के आखिर में एक और इवेंट होस्ट करेगी, जिसमें ऐप्पल के पहले टचस्क्रीन मैकबुक को पेश किया जा सकता है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Apple अपने 13 अक्टूबर के इवेंट की तैयारी कर रहा है और चर्चा है कि इसमें स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स पर खास ध्यान दिया जाएगा। लेकिन हो सकता है कि कंपनी ने इस महीने के लिए सिर्फ यही प्लान न किया हो। खबर है कि कंपनी इस महीने के आखिर में एक और लॉन्च इवेंट की तैयारी कर रही है, जिसमें Macs और iPads मुख्य आकर्षण हो सकते हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी नए iPad mini के साथ अपना पहला touchscreen MacBook भी पेश कर सकती है। उम्मीद है कि यह इवेंट 27 अक्टूबर के आस-पास होगा, जो स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स पर Apple के तय प्रेजेंटेशन के लगभग दो हफ्ते बाद होगा।

खबर है कि Apple का यह इवेंट 27 अक्टूबर के आस-पास होगा, जिसमें कंपनी नए iPad mini के साथ अपना पहला touchscreen MacBook भी पेश कर सकती है।

इंडियाटूड ने ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अक्टूबर के आखिर में होने वाले लॉन्च में ऐप्पल के आने वाले M6 चिप्स वाले अपडेटेड 14-इंच MacBook Pro और iMac मॉडल भी आ सकते हैं। उम्मीद है कि इस इवेंट में प्रेस के लिए एक इन-पर्सन सेशन के साथ-साथ एक ऑनलाइन वीडियो प्रेजेंटेशन भी होगा। खबर है कि ऐप्पल वीडियो प्रोडक्शन, फोटो एडिटिंग और म्यूजिक प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को टारगेट कर रहा है।

ऐप्पल का पहला टचस्क्रीन मैकबुक

रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर के आखिर में होने वाले इवेंट में ऐप्पल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा Touchscreen MacBook Pro लॉन्च हो सकता है। कहा जा रहा है कि आने वाले मॉडल्स (जिनका कोडनेम K114 और K116 है) में OLED डिस्प्ले और मौजूदा वर्जन के मुकाबले हल्का डिजाइन हो सकता है। इनमें ‘डायनामिक आइलैंड’ इंटरफेस भी दिया जा सकता है, जिससे आईफोन यूजर्स पहले से ही वाकिफ हैं। इन मॉडल्स के साथ-साथ, खबर है कि Apple अपडेटेड MacBook Pro और iMac मॉडल्स भी तैयार कर रहा है, जिनके कोडनेम क्रमशः J804 और J833 हैं। उम्मीद है कि ये डिवाइस M6 चिप पर स्विच करने के बावजूद अपने मौजूदा डिजाइन को ही बनाए रखेंगे।

नए iPad mini में OLED डिस्प्ले हो सकता है

खबरों के मुताबिक, नए iPad mini (जिसका कोडनेम J510 बताया जा रहा है) में भी बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस टैबलेट में OLED डिस्प्ले, लैंडस्केप वीडियो कॉल के लिए नई जगह पर लगा फ्रंट कैमरा और बेहतर स्पीकर सिस्टम हो सकता है। ऐप्पल ने आखिरी बार 2024 में iPad mini को अपडेट किया था।

ऐप्पल 13 अक्टूबर को एक इवेंट होस्ट करेगा

ऐप्पल ने अक्टूबर में होने वाले इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी 13 अक्टूबर को ‘Welcome Home’ नाम से एक इवेंट होस्ट करेगी। इसमें कंपनी का फोकस घर को स्मार्ट बनाने वाले डिवाइस पर रहने की उम्मीद है। ऐप्पल के मार्केटिंग हेड Greg Joswiak ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक छोटा टीजर शेयर किया है, जिसमें ‘Welcome home. October 13’ लिखा है। कहा जा रहा है कि इस इवेंट में कंपनी स्क्रीन वाला स्मार्ट होम हब पेश कर सकती है।

इसका नाम तो फिलहाल सामने नहीं आया है लेकिन इसे लीक्स में HomePad या Home Hub कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस घर में रखे स्मार्ट प्रोडक्ट्स को एक जगह से कंट्रोल करने में मदद करेगा। लीक्स के मुताबिक, इस डिवाइस में करीब 6 इंच की चौकोर स्क्रीन मिल सकती है। इसे दो तरह के डिजाइन में पेश किए जाने की चर्चा है। एक वर्जन को टेबल या किचन काउंटर पर रखा जा सकेगा, जबकि दूसरे वर्जन को दीवार पर टांगा जा सकता है।

Amazon पर मिल रहे इन MacBook मॉडल्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN