Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/10/1200x900/tanus_1791611495277_DvSH_1791611512911_KIfg_77c31960-94d3-41db-91e4-252c50a5c3ee_yLaw.jpgनाना पाटेकर के खिलाफ बोलने पर जहां तनुश्री दत्ता को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब तनुश्री को सोना मोहपात्रा का सपोर्ट मिला है।
नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। नाना के निधन के बाद तनुश्री दत्ता से जब इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इसे ईवल डेड कहा था। इसके बाद जब उन्हें ट्रोल किया गया तो तनुश्री ने फिर लंबा वीडियो शेयर कर कहा था कि उनके साथ जो हुआ है ये सिर्फ वो जानती है। उन्होंने कहा कि किसी के मरने के बाद क्या उसके किए गए कांड भी भूल सकते हैं क्या। अब तनुश्री पर सोना मोहपात्रा का रिएक्शन आया है। सोना ने तनुश्री का सपोर्ट किया है।
मौत कबसे अनकम्फर्टेबल सच मिटा देती है
सोना ने एक्स पर लिखा, ‘मृत्यु डिग्निटी (गरिमापूर्ण) होनी चाहिए। लेकिन लिविंग (जीवितों) को भी गरिमा प्राप्त होनी चाहिए। कबसे मौत कुछ अनकम्फर्टेबल सच को मिटा देती है? क्या बुढ़ापा सिर्फ बुजुर्गों के बारे में है? क्या मौत का मतलब संत बन जाना है?’
आप तनुश्री से क्या एक्सपेक्ट करते हैं
सोना ने बताया कि उन्हें कमरे में सबसे अनपॉपुलर इंसान होने की आदत हो गई है क्योंकि जब कुछ गलत होता है तो वह चुप नहीं रह सकती हैं। वह बोलीं, ‘नाना पाटेकर की मौत हो गई है, सब उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बात को समझा जा सकता है। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन जो चीज मुझे डिस्टर्ब करती है वो ये कि लोग तनुश्री दत्ता को अटैक कर रहे हैं। सीरियसली, आप उनसे क्या एक्सपेक्ट करते हैं?’
सोना ने कहा कि तनुश्री ने पहले ही नाना के बारे में जब पब्लिकली बोला था तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस महिला ने सेट पर इस जेंटलमेन द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के बारे में आवाज उठाई। एक थका देने वली लड़ाई लड़ी। पब्लिक प्रताड़ना और प्रोफेशनल दिक्कतों का सामना किया और अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वह सब भूल जाएं?
आप चाहते हो वो महिला अपना हिस्ट्री दोबारा लिखे
सोना ने आगे कहा कि मरने से किसी की जिंदगी के अनकम्फर्बेटल चैप्टर नहीं मिल जाते हैं। आप आर्टिस्ट के काम को सेलिब्रेट कर सकते हैं, उनके मरने पर शोक जता सकते हो और उन्हें श्रद्धांजलि दें। लेकिन आप एक महिला से ये डिमांड नहीं कर सकते कि वो महिला अपने इतिहास को दोबारा लिखे।
चैरिटी आपके गलत काम कैसे छिपा सकते हैं
जब एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा कि आप उस इंसान के बारे में बोल रहे हो जिसने अपनी ज्यादातर इनकम किसानों और गरीबों की मदद में दी है और क्यों सिर्फ एक महिला ने उनके खिलाफ आवाज उठाई तो इस पर सोना ने कहा कि कैसे चैरिटी आपके गलत काम को छिपा सकती है। सोना ने फिर ये सवाल भी उठाया कि क्यों एक महिला भी परेशान हो रही है।
बता दें कि नाना पाटेकर की गोवा में 8 अक्टूबर को मौत हो गई है। कार्डियक अरेस्ट की वजह से एक्टर इस दुनिया को छोड़कर चली गई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



