Home rss business hindi 5 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर, अब मिलेगा 1 पर 4...

5 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर, अब मिलेगा 1 पर 4 शेयर फ्री; बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 23 अक्टूबर तय किया रिकॉर्ड डेट

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Titan Biotech की तरफ से 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दिया जा रहा है
  • इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है
  • शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है

Bonus share news: इस साल अबतक टाइटन बायोटेक लिमिटेड (Titan Biotech) के शेयरों में 80 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 4 शेयर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। इस बोनस इश्यू के लिए टाइटन बायोटेक लिमिटेड ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि इसी महीने है।

23 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट (Titan Biotech bonus share record date)

टाइटन बायोटेक लिमिटेड ने दी जानकारी में कहा है कि रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 23 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। कंपनी ने इस रिकॉर्ड डेट की जानकारी 9 अक्टूबर यानी शुक्रवार को शेयर बाजार के साथ साझा किया था।

5 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर

इसी साल 20 फरवरी को कंपनी के शेयरों का बंटवारा हो चुका है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद स्टॉक की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया था। वहीं, पिछले महीने स्टॉक एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड बांटा था। 2025 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयर बाजार में रिटर्न के मामले में अव्वल (Titan Biotech Share performance)

कल शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर 1.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 392.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 73 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 11.80 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

दो साल से शेयरों को होल्ड करने वाले पोजीशनल निवेशकों को 161 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। 3 साल में स्टॉक का दाम 430 प्रतिशत बढ़ चुका है। 5 साल में 494 प्रतिशत का रिटर्न कंपनी ने दिया है। बता दें, 10 साल में Titan Biotech के शेयरों का भाव 5134 प्रतिशत बढ़ा है।

इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 55.78 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 44.22 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पिछले तीन तिमाही से कंपनी के शेयरहोल्डिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN