Home National news hindi सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 लोगों की मौत...

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 लोगों की मौत और 300 से ज़्यादा घायल

6
0

Source :- BBC INDIA

आग

सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग ख़ालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 309 लोग घायल हुए हैं.

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़, घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. हमले के बाद एयरपोर्ट पर परिचालन निलंबित कर दिया गया है.

वहीं, विमानन ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटरडार के अनुसार, रियाद आने वाली सभी उड़ानों को या तो डायवर्ट कर दिया गया है या रद्द कर दिया गया है.

सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी मुताबिक़, मृतकों में चार सऊदी नागरिक, बांग्लादेश के दो नागरिक और अमेरिका, जॉर्डन, फ़लस्तीन, सीरिया, सूडान और मिस्र का एक-एक नागरिक शामिल है.

अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट को हुए नुक़सान का आकलन किया जा रहा है.

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने हमले के लिए यमन के हूती विद्रोहियों को ज़िम्मेदार ठहराया है. गठबंधन ने इस हमले को ‘वॉर क्राइम’ क़रार देते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर हुए हमले में आम नागरिक यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों की मौत हुई है तथा कई लोग घायल हुए हैं. उन्होंने हमले को गंभीर युद्ध अपराध बताया.

SOURCE : BBC NEWS