Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आज कोई भी बदलाव नहीं हुआ है
- कीमतें पुराने स्तर पर ही हैं
- जून के बाद से घरेलू सिलेंडर का दाम नहीं बढ़ा है
LPG Price Today: त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले एक अक्टूबर को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। तब दाम 62 रुपये से 72 रुपये तक बढ़ाया गया था। हालांकि, उस समय घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई थी। जिसकी वजह से दाम स्थिर बने हैं। आइए जानते हैं कि आज 11 अक्टूबर, रविवार को देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर का क्या दाम है।
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का कितना है रेट? (Commercial Cylinders rate)
नई दिल्ली – 2810 रुपये
कोलकाता – 2954 रुपये
मुंबई – 2764.50 रुपये
चेन्नई – 2983 रुपये
गुरुग्राम – 2828 रुपये
नोएडा – 2810 रुपये
बेंगलुरू – 2898 रुपये
भुवनेश्वर – 2988 रुपये
चंडीगढ़ – 2833 रुपये
हैदराबाद – 3065 रुपये
जयपुर – 2839 रुपये
लखनऊ – 2932.50 रुपये
पटना – 3100.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 2849 रुपये
घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट (Domestic Cylinder price today)
नई दिल्ली – 942 रुपये
कोलकाता – 968 रुपये
मुंबई – 941.50 रुपये
चेन्नई – 957.50 रुपये
गुरुग्राम – 950.50 रुपये
नोएडा – 939.50 रुपये
बेंगलुरू – 944.50 रुपये
भुवनेश्वर – 968 रुपये
चंडीगढ़ – 951.50 रुपये
हैदराबाद – 994 रुपये
जयपुर – 945.50 रुपये
लखनऊ – 979.50 रुपये
पटना – 1031.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 951 रुपये
घरेलू सिलेंडर का जून में बढ़ा था
इस साल अबतक घरेलू सिलेंडर की कीमतों में दो बार इजाफा हुआ है। पहली बार मार्च के महीने में और दूसरी बार जून के महीने में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। उसके बाद से दाम लगातार स्थिर हैं। दोनों बार का मिलाकर कीमतों में 89 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो जुलाई और अगस्त को छोड़कर हर महीने बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन दो महीनों में दाम घटाए गए थे।
बुकिंग में हुई कड़ाई (LPG Booking rule)
एलपीजी सिलेंडर के बुकिंग नियमों में काफी कड़ाई कर दी गई है। अब बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बुकिंग नहीं की जा सकती है। वहीं, डिलीवरी के लिए ओटीपी की जरूरत पड़ती है। सरकार की तरफ से नियमों में कड़ाई की वजह कालाबाजारी को रोकना है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




