Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- TCS Share: टीसीएस के शेयर इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे
- कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया गया है
- शुक्रवार को टीसीएस के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी
TCS Share: टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टीसीएस लिमिटेड ने निवेशकों के लिए फिर से डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने इस बार एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। जिसके लिए तय रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है। बता दें, कंपनी ने दो बार निवेशकों को बोनस शेयर भी दिया है।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट (TCS Dividend record date)
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड ने दी जानकारी में कहा है कि एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 14 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा।
इससे पहले कंपनी के शेयर 15 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब भी एक शेयर पर कंपनी ने 12 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया था। मई में भी कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी थी। तब हर एक शेयर पर 31 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को मिला था। इसी साल जनवरी में कंपनी ने एक शेयर पर 57 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
दो बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी (TCS Bonus History)
इस कंपनी ने निवेशकों को अबतक दो बार बोनस शेयर दिया है। पहली बार कंपनी ने 2009 में बोनस शेयर दिया था। तब एक शेयर पर एक शेयर बोनस मिला था। दूसरी बार कंपनी ने 2018 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। इस बार कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था।
शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय? (TCS Target price)
ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने टीसीएस के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 2630 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। मॉर्गन स्टेनले ने इक्वल वेट रेटिंग को बरकरार रखा है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 2160 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।
Goldman Sachs ने टीसीएस के शेयरों को लेकर BUY रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए 2210 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। नुवामा ने 2750 रुपये का टारगेट प्राइस टीसीएस के शेयरों के लिए फिक्स किया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने भी BUY रेटिंग दी है।
शुक्रवार को शेयरों में दिखी थी तेजी
पिछले हफ्ते शुक्रवार को टीसीएस के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। कंपनी के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 2163 रुपये के स्तर पर बीएसई में बंद हुआ था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




