Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप पुराने रखे कपड़ों को दोबारा अलग तरह से स्टाइल करना चाहती हैं तो यहां देखिए नए अंदाज में स्टाइल करने की 5 टिप्स। इन टिप्स को अपनाकर आप कम बजट में अच्छा एथनिक लुक क्रिएट कर सकती हैं।
पुराने रखे कपड़ों से सुंदर एथनिक लुक क्रिएट करने के 5 आसान आइडियाज
त्योहारों के आते ही महिलाओं में एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसी के साथ एक बात की फिक्र भी उन्हें होने लगती है कि हर फेस्टिवल पर वह अपने लुक को अलग कैसे रखेंगी। हर त्योहार पर महिलाएं अपने लिए नए कपड़े लेती हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाओं के पास कई ऐसे कपड़े जमा हो जाते हैं जो उन्होंने सिर्फ एक या दो बार ही पहने होते हैं। ऐसे में नए रखे हुए कपड़े भी एक समय के बाद खराब होने लग जाते हैं। अगर आप इस नवरात्रि भी अपने लुक को लेकर कंफ्यूज हैं या कम बजट में अच्छा लुक पाना चाहती हैं तो आप पुराने रखे कपड़ों को यहां बताई टिप्स अपनाकर स्टाइल करें। ये 5 बजट फ्रेंडली आइडियाज आपको बजट में रहकर सुंदर एथनिक लुक पाने में मदद कर सकते हैं।
1) मिसमैच करके पहने
- पुराने आउटफिट को नई तरीके से पहनने के लिए आप मिसमैच कर सकते हैं। जैसे एक पुरानी साड़ी के हैवी ब्लाउज को कंट्रास्ट रंग के लहंगे या फिर स्कर्ट के साथ कैरी कर सकते हैं। नवरात्रि में होने वाले गरबा-डांडिया नाइट के लिए इस आउटफिट के साथ एक मिरर वर्क वाले दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आपके पास मिरर वर्क वाला दुपट्टा नहीं है तो आप एम्ब्रॉयडरी या फिर पचरंगी दुपट्टे को कैरी कर सकती हैं।
2) बदल दें पहनने का तरीका
- अगर आप किसी पुरानी रखी हुई साड़ी को दोबारा पहन रही हैं तो इसे पहनने के तरीके को बदल सकती हैं। जैसे अगर पहले आपने इसे सिंपल तरह से ड्रेप किया था तो इस बार इसे किसी डिफरेंट ड्रेपिंग स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं। ड्रेपिंग के लिए आजकल कई तरीके आपको मिल जाएंगे। लेकिन स्कर्ट के साथ साड़ी पहनने का तरीका इन दिनों ट्रेंड में है। पुरानी साड़ी को स्कर्ट के साथ कैरी कर सकते हैं।
3) स्टाइलिंग का बदलें अंदाज
- लुक को खास बनाने के लिए सही स्टाइलिंग बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आप सही तरह से कपड़ों को स्टाइल करेंगे तो वह अच्छे ही दिखेंगे। पुराने कपड़ों को स्टाइल करने के लिए आप पुरानी चीजों को छोड़कर कुछ नई एक्सरेसरीज एड करके उन्हें नया लुक दे सकती हैं। जैसे साड़ी के साथ बेल्ट का कॉम्बिनेशन, स्कर्ट के साथ शर्ट या फिर लहंगे के रेगुलर ब्लाउज की जगह पेप्लम टॉप।
4) इंडो वेस्टर्न लुक
- इंडो वेस्टर्न लुक पुराने कपड़ों के साथ आसानी से क्रिएट किया जा सकता है। अगर आपके पास कोई टैंक टॉप है तो इसे आप किसी भी ट्रेडिशनल स्कर्ट के साथ कैरी कर सकते हैं इसके अलावा क्रॉप टॉप को धोती सलवार के साथ पहना जा सकता है। ये दिखने में काफी अच्छे लगते हैं।
5) नए अंदाज में लें सूट का दुपट्टा
- सूट के साथ दुपट्टे को एक कंधे पर डालकर, स्टोल की तरह पहन सकते हैं। इसके अलावा कमर पर बेल्ट लगाकर सिंपल आउटफिट को भी एथनिक लुक दे सकती हैं। अगर दुपट्टा प्रिंटेड या कढ़ाई वाला है तो ये सिंपल सूट को तुरंत डिफरेंट लुक दे सकता है। पुराने रखे सूट को दुपट्टे ड्रेपिंग का स्टाइल डिफरेंट अपनाकर पहन सकती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


