Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार The Dirty Picture का आएगा सीक्वल, एकता कपूर ने कर दिया कन्फर्म

The Dirty Picture का आएगा सीक्वल, एकता कपूर ने कर दिया कन्फर्म

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/the_dirty_picture_sequel_01_1791769234591_WcUF_1791769242340_Zm3L_54cd86b4-d1e1-42a2-9a53-be55e8648f9c_4BEy.png

एकता कपूर ने द डर्टी पिक्चर के सीक्वल पर मोहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक ऐसी कहानी मिल गई है जिसे वो लोगों के बीच लाना चाहेंगी। आइए जानते हैं एकता कपूर ने क्या कहा? 

साल 2011 में रिलीज हुई विद्या बालन की द डर्टी पिक्चर को काफी पसंद किया गया था। अब फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस फिल्म के सीक्वल को कन्फर्म कर दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक ऐसी कहानी मिल गई है जिसे वो पर्दे पर लाने को तैयार हैं। हालांकि, एकता कपूर ने कास्ट, स्टोरीलाइन या रिलीज डेट जैसी जानकारी से पर्दा नहीं उठाया है।

द डर्टी पिक्चर 2 के लिए एकता कपूर को मिल गई कहानी

रणवीर इलाहाबादिया के साथ खास बातचीत में एकता कपूर ने द डर्टी पिक्चर के सीक्वल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो फिल्म के सीक्वल के बारे में काफी वक्त से सोच रही थीं और अब इस प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ना का फैसला लिया है क्योंकि उन्हें कहानी मिल गई है जो वो दर्शकों के साथ शेयर करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि सीक्वल की कहानी पहले पार्ट की तरह ही एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमेगी। हालांकि, वो शख्स कौन होगा एकता कपूर ने इस बात की जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: उस रात क्या कहना चाहती थीं सिल्क स्मिता? सुसाइड से एक रात पहले इन लोगों से किया कॉन्टैक्ट

15 साल बाद एकता कपूर ने कन्फर्म किया फिल्म का सीक्वल

एकता ने कहा, “एक बड़ी फिल्म जो मैं बनाने जा रही हूं वो है द डर्टी पिक्चर 2। मैं 15 साल बाद इसे बनाने का प्लान कर रही हूं। इस बार मुझे लगता है कि मेरे पास कहानी है जो मैं दर्शकों के साथ साझा करना चाहती हूं। द डर्टी पिक्चर सिल्क स्मिता के बारे में थी। ये कहानी एक ऐसी महिला के बारे में थी जिसे अपनी सेक्सुअलिटी के लिए आवाज उठाने पर बुरा-भला कहा गया। असल में, सेक्सुअलिटी आपकी अपनी पसंद की बात है। मैंने उसे कभी भी पीड़िता के तौर पर नहीं देखा। मैंने उसे एक ऐसी महिला के तौर पर देखा जिसने अपनी सेक्सुअलिटी को खुलकर अपनाया और सेलिब्रेट किया, और फिल्म बहुत सफल रही।”

ये भी पढ़ें: द डर्टी पिक्चर 2 के नाम पर चहक उठीं विद्या बालन, सुनिए सीक्वल में काम करने को लेकर क्या कहा

कौन थीं सिल्क स्मिता?

सिल्क स्मिता का असली नाम वदलपति विजयलक्ष्मी था। वो एक भारतीय एक्ट्रेस और डांसर थीं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम किया था।सिल्क स्मिता को उनकी फिल्मों की वजह से एक सेक्स सिंंबल के तौर पर देखा जाता था। 18 सालों के करियर में सिल्क स्मिता ने करीब 450 से अधिक फिल्में की थीं।

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने रिजेक्ट कर दी थी फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’, बताया- क्यों नहीं है इस बात का पछतावा?

विद्या बालन को लग गई थी सिगरेट की लत

द डर्टी पिक्चर में विद्या बालन ने सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। स्लिक स्मिता का रोल उनके करियर के बेस्ट रोल में से एक माना जाता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इस रोल के लिए उन्हें सिगरेट पीनी पड़ती थीं। फिल्म के दौरान उन्हें सिगरेट की लत लग गई थी। वो दिन में दो से तीन सिगरेट पी लेती थीं।

ये भी पढ़ें: ‘द डर्टी पिक्चर’ देख विद्या बालन के पिता ने बजाई थी ताली और रोने लगी थीं मां, जानें किस्सा

द डर्टी पिक्चर में नजर आए थे ये सितारे

विद्या बालन के अलावा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी, अंजू महेंद्रू, तुषार कपूर और राजेश कुमार जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। द डर्टी पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर अक बड़ी हिट साबित हुई थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 31 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 108.22 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को मिलन लुथरिया ने डायरेक्ट किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN