Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार थिएटर्स में इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 7 फिल्में, एडवांस बुकिंग से...

थिएटर्स में इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 7 फिल्में, एडवांस बुकिंग से पहले डालिए लिस्ट पर एक नजर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/11/1200x900/Theatre_1791719346998_MYCw_1791719351555_GV15_cf9bb2b6-5b48-4ec4-ad6b-c355f342d373_NiWq.jpg

Theatre Releases 12 October to 18th October 2026: अगर सिनेमाघर जाकर मूवी देखने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि इस हफ्ते आपके पास कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं।

मूवी लवर्स के लिए यह हफ्ता काफी कमाल का रहने वाला है। सिनेमाघरों में 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच कई कमाल की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस हफ्ते की थिएटर रिलीज लिस्ट में एक्शन-थ्रिलर से लेकर हॉरर-कॉमेडी और एनिमेशन फिल्में भी शामिल हैं। तो अगर आप अगले हफ्ते अकेले या परिवार के साथ कोई अच्छी फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले जान लीजिए कि आपके पास कौन-कौन से ऑप्शन्स हैं। साथ ही यह भी, कि कौन सी फिल्म थिएटर्स में कब रिलीज होने वाली है।

जेलर-2

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ ब्लॉकबस्टर हिट रही थी, अब इसी फिल्म का पार्ट-2 थिएटर्स में रिलीज होने वाला है। ट्रेलर को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन नई स्टार कास्ट के साथ 15 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही इस एक्शन ड्रामा मूवी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म की स्टोरीलाइन मेकर्स वहीं से शुरू करने जा रहे हैं, जहां पर पार्ट-1 की कहानी खत्म हुई थी।

रानाबाली

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें आपको एक्शन और ड्रामा की कमी महसूस नहीं होगी। कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो उसके लोगों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं है, लेकिन बुराई करने वालों के लिए वह किसी भयानक सपने जैसा है। यह फिल्म थिएटर्स में 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

स्ट्रीट फाइटर

बचपन की यादें ताजा करती यह हॉलीवुड फिल्म भारतीय ऑडियंस के लिए इसलिए खास है, क्योंकि इसमें विद्युत जामवाल अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। बचपन के उस मशहूर सोनी वीडियो गेम पर बेस्ड इस मूवी में आपको एक्शन की जबरदस्त डोज मिलेगी। भारतीय ऑडियंस के लिए भी यह हॉलीवुड मूवी 16 अक्टूबर को ही रिलीज होने जा रही है।

प्रहार

राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह एक बायोग्राफी ड्रामा फिल्म है जिसकी रिलीज डेट 16 अक्टूबर रहने वाली है। कसाब केस और उसके दौरान हुई चीजों को बहुत करीब से दिखाने की कोशिश करती इस फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार था और लोगों को पसंद आया है, लेकिन क्या फिल्म भी पसंद आएगी? यह तो वक्त बताएगा।

नई नवेली

हॉरर-कॉमेडी मूवीज की भारत में काफी फैन फॉलोइंग है। बीते कुछ वक्त में यह ऑडियंस का पसंदीदा जॉनर बन चुका है। यामी गौतम स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट भी 16 अक्टूबर है। इस फिल्म में मिथकीय कहानियों और पौराणिक कथाओं को एक साथ जोड़ने की कोशिश की गई है। ट्रेलर को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। अच्छी कॉमेडी फिल्मों की कमी में एक हल्का फुल्का ऑप्शन बनकर आई यह फिल्म कमाल कर सकती है।

व्हेलफॉल

हॉलीवुड की यह फिल्म उनके लिए है जिन्हें एडवेंचर और थ्रिलर का कॉम्बो पसंद है। थिएटर्स में 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही यह फिल्म एक स्कूबा डाइवर की कहानी है। फिल्म का हीरो अपने पिता की अस्थियों की तलाश में समुद्र की गहराई में उतरता है और यहां उसे एक विशाल स्पर्म व्हेल निगल जाती है। जिंदा बच निकलने के लिए उसके ऑक्सीजन सिलेंडर में सिर्फ 1 घंटे की ऑक्सीजन है।

शॉन द शीप – द बीस्ट ऑफ मॉसी बॉटम

इस कार्टून सीरीज के दीवाने इस फिल्म को देखे बिना नहीं रह सकते। यही वजह है कि ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही एनिमेटेड मूवीज के दीवानों में इस फिल्म की चर्चा शुरू हो गई थी। एडवांस बुकिंग जल्द शुरू होने जा रही है, तो अगर आप इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। तो यह थिएटर्स में 16 अक्टूबर को आएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN