Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बर्थडे पर अमिताभ ने तोड़ा फैन का दिल, बार-बार हाथ बढ़ाती रही...

बर्थडे पर अमिताभ ने तोड़ा फैन का दिल, बार-बार हाथ बढ़ाती रही लड़की लेकिन…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/Amitabh_Bachchan_1791795386309_esgl_1791795392680_sRZA_372ade6e-0118-460a-bc3a-ecadcd807c89_UsjD.jpg

अमिताभ बच्चन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग अब बिग बी को भला-बुला कह रहे हैं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार (11 अक्टूबर) को अपना 84वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बिग बी के बंगले ‘जलसा’ के बाहर हर साल की तरह फैंस की बेतहाशा भीड़ जमा हो गई। अमिताभ बच्चन के फैंस अपने चहेते सुपरस्टार की एक झलक पाने को बेताब थे, इसी दौरान एक छोटी लड़की बिग बी से हाथ मिलाने की कोशिश करती नजर आई। आगे जो हुआ वह सब कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर इस क्लिप को लेकर चर्चा छिड़ गई है। दरअसल अमिताभ की यह नन्ही फैन किसी तरह बिग बी के बेहद करीब पहुंच गई थी, और बार-बार अमिताभ से हाथ मिलाने की कोशिश कर रही थी।

वायरल हुआ बिग बी का ये वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन कुर्ते पायजामे में खड़े हुए हैं और इस दौरान उनके सिक्योरिटी गार्ड भीड़ को उनसे दूर रखने की कोशिश में लगे हैं। इस सबके बीच एक छोटी लड़की अमिताभ बच्चन के काफी करीब पहुंच जाती है और बार-बार उनकी तरफ हाथ बढ़ा रही है। हालांकि अमिताभ बच्चन उससे हाथ मिलाने की बजाए हाथ जोड़कर नमस्ते कर लेते हैं। जब वह दोबारा हाथ बढ़ाती है तो अमिताभ दोनों हाथों से उसकी तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि ठीक है।

अमिताभ ने फैन को किया इगनोर?

इसके बाद महानायक के बॉडीगार्ड बच्ची को धकेल कर पीछे कर देते हैं और इसके बाद भी लड़की सुरक्षा घेरा तोड़कर एक बार फिर अमिताभ बच्चन से हाथ मिलाने की कोशिश में आगे आती है। लेकिन अमिताभ बच्चन इस बार उसे नजरअंदाज करना शुरू कर देते हैं। वह बार-बार इधर उधर देखते रहते हैं और इस बार गार्ड्स बच्ची को पीछे भेज देते हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और इस बीच कमेंट सेक्शन में लोग अमिताभ बच्चन को बुरा-भला कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इनकी जगह नाना होते तो हाथ क्या गले मिलते।

कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग

एक शख्स ने कमेंट किया- नाना पाटेकर बहुत साफ दिल थे, वह होते तो जरूर मिलते। जहां ज्यादातर लोग कमेंट सेक्शन में अमिताभ बच्चन को बुरा-भला कह रहे हैं, वहीं उनके फैंस एक अलग ही कहानी बताते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- असल में उन्हें डॉक्टर ने किसी से भी हाथ मिलाने से मना किया है, ताकि वह किसी भी तरह के संक्रमण से बच सकें। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि मुझे इस लड़की के लिए बुरा लग रहा है जो अमिताभ बच्चन की फैन है। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने बिग बी के इस वायरल वीडियो पर किए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN